नारनौल | पश्चिम बंगाल में भाजपा की मजबूती के पीछे सुनील बंसल की रणनीति अहम : विकास अग्रवाल

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विकास अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की रणनीतिक सफलता पर जताई खुशी।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विकास अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की रणनीतिक सफलता पर जताई खुशी।

नारनौल। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विकास अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल की रणनीतिक भूमिका को जीत का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने कहा कि सुनील बंसल ने अपनी संगठनात्मक क्षमता और मौन रणनीति के दम पर पश्चिम बंगाल में भाजपा को नई मजबूती प्रदान की है।

विकास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुनील बंसल पर जो विश्वास जताया, वह उस पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि बंसल पिछले कई वर्षों से पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन उनकी कार्यशैली हमेशा प्रचार से दूर रहकर जमीन पर काम करने की रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी सुनील बंसल ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई प्रयोग किए। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने चुनौती को अवसर में बदलते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया।

विकास अग्रवाल के अनुसार, बंगाल में भाजपा ने हिंदू अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय अस्मिता को प्रभावी ढंग से उठाया। “बांचते चाई-बीजेपी ताई” जैसे नारों ने जनता के बीच खास पहचान बनाई। इसके साथ ही घर-घर बैठकों, कमल मेलों और फुटबॉल प्रतियोगिताओं के माध्यम से संगठन को गांव और मोहल्लों तक पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि सुनील बंसल की रणनीति ने भाजपा को पश्चिम बंगाल में नई राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर उत्साह का माहौल है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घोटाले ने देशभर के लाखों युवाओं का भरोसा तोड़ा है और उनके भविष्य को संकट में डाल दिया है। पीड...
Continue Reading

नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल | बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय पटीकरा में सोमवार को आयुष योग सहायकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने की, जबकि जिला योग समन्वयक डॉ. सतीश कुमार वि...
Continue Reading

नारनौल | आईटीआई में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते डॉ. अरुण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते डॉ. अरुण कुमार।
नारनौल | भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending