ज़िला
निजामपुर | थाना प्रभारी धर्म सिंह का सख्त एक्शन : बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा
निजामपुर। थाना प्रभारी धर्म सिंह ने पदभार संभालते ही क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिछले एक पखवाड़े में बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 16 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 13 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। वहीं तीन वाहनों के खिलाफ एनजीटी के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा पकड़े गए ओवरलोड वाहनों की जानकारी माइनिंग विभाग को भेजी जा रही है ताकि खनन नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई और चालान किए जा सकें। साथ ही RTA विभाग को भी सूचित किया जा रहा है, जिससे मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
धर्म सिंह ने कहा कि बिना नंबर प्लेट के वाहन अपराधों में इस्तेमाल होने की आशंका अधिक रहती है और ऐसे वाहन सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनते हैं। वहीं ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण होने के साथ-साथ सरकारी सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचाते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित नंबर प्लेट लगाएं, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा ओवरलोडिंग से बचें, ताकि अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसे सख्त अभियानों से सड़क सुरक्षा मजबूत होगी, यातायात नियमों का पालन बढ़ेगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
निजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
निजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
निजामपुर | रोड पर सूखा कीकर का पेड़ बना खतरा : कभी भी हो सकता है हादसा
-
सतनाली5 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल1 day agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा