नांगल चौधरी | सड़कों पर दौड़ती मौत : ओवरलोड वाहनों का आतंक | बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रक | जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नांगल चौधरी

नांगल चौधरी। दक्षिण हरियाणा के नांगल चौधरी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र की सड़कों पर क्षमता से कई गुना अधिक भार लेकर दौड़ रहे ट्रक और डंपर आम लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। इतना ही नहीं, कई वाहन बिना नंबर प्लेट के भी खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे उनकी पहचान तक मुश्किल हो जाती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही दिन-रात जारी रहती है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों में इसे लेकर भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस विभाग, आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) और माइनिंग विभाग की जिम्मेदारी अवैध व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने की है, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के अभाव में नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार बिना नंबर प्लेट वाले भारी वाहन भी मुख्य मार्गों से गुजरते हैं। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो वाहन और उसके चालक की पहचान करना भी चुनौती बन जाता है। इससे कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की जाए। साथ ही दोषी वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लगातार हो रहे सड़क हादसों पर रोक लग सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज : सुपरवाइजरों व बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित | एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम उदय सिंह।
कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए सुपरवाइजरों और बीएलओ का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एसडीएम उदय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एस...
Continue Reading

नांगल चौधरी | निर्जला एकादशी पर लगीं छबीलें : श्रद्धालुओं ने किया जल सेवा का पुण्य कार्य

मंजीत सोनी
|
निर्जला एकादशी के अवसर पर नांगल चौधरी में राहगीरों को ठंडा जल और शरबत वितरित करते श्रद्धालु।
निर्जला एकादशी के अवसर पर नांगल चौधरी में राहगीरों को ठंडा जल और शरबत वितरित करते श्रद्धालु।
नांगल चौधरी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को नांगल चौधरी क्षेत्र में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और युवाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर छबीलें लगाकर राहगीरों को ठंडा जल, शरबत एवं अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए। भीषण गर्म...
Continue Reading

नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज : घर-घर पहुंच रहे बीएलओ | फॉर्म भरने की अपील | लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल चौधरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों के तहत जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाकर लोकतंत्र की नींव को मज...
Continue Reading
Advertisement

Trending