ज़िला
पंचकूला। बुलेट से पटाखे फोड़ने वालों पर पुलिस सख्त : 5 बाइक चालकों के काटे चालान, 2 इंपाउंड | 32 हजार तक जुर्माना, DCP की चेतावनी
पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखों जैसी आवाज निकालकर हुड़दंग मचाने वाले युवाओं पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए तेज धमाकेदार आवाज निकालने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने औचक नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने नियमों का उल्लंघन कर रहे चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 5 बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान काटे, जिनमें से 2 को इंपाउंड भी किया गया। इंपाउंड की गई मोटरसाइकिलों पर 24,500 और 32,000 रुपए के भारी चालान किए गए, जबकि अन्य 3 चालकों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर स्टंट करना, तेज रफ्तार में वाहन चलाना और मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें और उन्हें खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से रोकें। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
महेंद्रगढ़ में हकेवि का 10 दिवसीय शोध प्रविधि पाठ्यक्रम संपन्न , 223 में से 30 प्रतिभागियों का चयन : विशेषज्ञों ने शोध गुणवत्ता पर दिया जोर
महेंद्रगढ़ हकेवि को टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया रैंकिंग 2026 में स्थान ,501-600 बैंड में बनाई पहचान : शिक्षा व शोध गुणवत्ता का मिला वैश्विक मान्यता
HCS परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की विशेष बसें पंचकूला, यमुनानगर और फरीदाबाद के लिए रूट तय : तय समय पर रवाना होंगी गाड़ियां
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद