ज़िला
नांगल चौधरी श्री कृष्णा स्कूल बना नंबर वन संस्थान : IIT Mains में 8 छात्रों की सफलता, ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन
नांगल चौधरी। श्री कृष्णा स्कूल भूँगारका अब “नंबर वन संस्थान” के रूप में तेजी से उभर रहा है। वर्ष 2026 के शानदार और रिकॉर्ड तोड़ परीक्षा परिणामों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यहां शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस वर्ष संस्था के 8 होनहार विद्यार्थियों ने IIT Mains में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, वहीं IQF NCERT ओलंपियाड 2026 में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अभिभावकों का भरोसा संस्था पर और मजबूत हुआ है।

संस्था के प्राचार्य वेदपाल ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों की समर्पित लगन को दिया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं बल्कि बच्चों को जिम्मेदार, संस्कारी और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना भी है, जिसके लिए शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों पर विशेष जोर दिया जाता है।
संस्था की एक विशेष पहल के तहत किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया जाता है, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है। सकारात्मक और अनुशासित माहौल, अनुभवी शिक्षकों की टीम और आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारा जाता है, जिससे उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है। लगातार मिल रही सफलताओं और बेहतरीन परिणामों के चलते यह संस्था अब क्षेत्र के अभिभावकों की पहली पसंद बनती जा रही है और शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत मिसाल के रूप में स्थापित हो रही है।
नांगल चौधरी | अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार : रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सफलता | देशी कट्टा और कारतूस बरामद | आरोपी पर पहले भी 10 मामले दर्ज
नांगल चौधरी | गैंगवार का खौफ, शादी की खुशियां मातम में बदली: पूर्व पंचायत समिति सदस्य यादराम की कुचलकर हत्या, 10–12 बदमाशों पर आरोप
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद