रेवाड़ी | NH-48 पर कैंटर डंपर से टकराया : लगी भीषण आग | चालक सुरक्षित
धारूहेड़ा में NH-48 पर कैंटर और डंपर की टक्कर में आग लगी, लेकिन चालक सुरक्षित। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

रेवाड़ी | धारूहेड़ा सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर सांवरिया होटल के सामने एक कैंटर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर के बाद कैंटर में भीषण आग लग गई। कैंटर में परचून का सामान भरा हुआ था, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कैंटर चालक सुरक्षित है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हादसे के दौरान कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई, लेकिन यातायात सामान्य बना रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी प्रकार का जाम नहीं लगा।

फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर सांवरिया होटल के सामने एक कैंटर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर के बाद कैंटर में भीषण आग लग गई। कैंटर में परचून का सामान भरा हुआ था, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।