Faridabad News | एस. के. भारद्वाज भारी मतों से बने प्रधान : जिला टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न | नई कार्यकारिणी का गठन

जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के तहत छह पदों के लिए मतदान कराया गया, जिसमें एस. के. भारद्वाज ने भारी मतों से जीत दर्ज करते हुए प्रधान पद हासिल किया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी।
चुनाव में एस. के. भारद्वाज को प्रधान चुना गया। इसके अलावा चेतन भारद्वाज को सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, एडवोकेट राजेश गुप्ता को वाइस प्रेजिडेंट, सतेंद्र यादव को सचिव, सत्यवान नार्वाल को कैशियर और विनीत त्यागी को संयुक्त सचिव चुना गया।
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चंडीगढ़ के निर्देशानुसार महिला सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इसके तहत एडवोकेट मीनू कुमारी को वाइस प्रेजिडेंट फीमेल चुना गया। वहीं निखिल चौधरी, सोनिया सैनी और दिपांशु को कार्यकारिणी में निर्विरोध शामिल किया गया।
चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर एसोसिएशन के सदस्यों ने चुनाव अधिकारी नरेंद्र चौधरी का धन्यवाद किया। चुनाव अधिकारी के सहायक के रूप में एडवोकेट दीपक गेरा और एडवोकेट संदीप मक्कर ने भी चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया। सदस्यों ने दोनों के योगदान के लिए उनका आभार जताया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन पर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल रहा। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी जिला टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी।
चुनाव प्रक्रिया में वरिष्ठ अधिवक्ता के. के. मिश्रा, विजय शर्मा, ऑल इंडिया टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के महासचिव संदीप सेठी, सीनियर मेंबर एस. एन. त्यागी, चौधरी बलबीर सिंह, आर. एस. गांधी, महेश शर्मा, संजय डंडे, राजीव गौड़, बलराम शर्मा, सुजीत चौहान, डी. आर. चौधरी, अजीत भाटी, राज कुमार चौधरी, अमर सिंह, राजेंद्र शर्मा, संजय गुप्ता, अरविंद पटेल, अभिषेक जोशी और अमित कुमार सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
सभी ने नई कार्यकारिणी के गठन पर पूरी बार को बधाई दी और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Editor: शिवानी राजपूत



