नारनौल। डीसी अनुपमा अंजली ने ली दयालु-2 योजना की समीक्षा बैठक : आवारा पशु व कुत्ते के हमले के पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक सहायता

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में सोमवार को दयालु-2 योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत प्राप्त मामलों की समीक्षा करते हुए डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जाए।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई यह जनकल्याणकारी योजना पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवारा पशुओं के हमले, सांड की टक्कर या कुत्ते के काटने जैसी घटनाओं से जुड़े मामलों की संवेदनशीलता के साथ जांच कर समयबद्ध सहायता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के कुत्ते के काटने, आवारा पशु के हमले से घायल होने अथवा मृत्यु होने की स्थिति में निर्धारित आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए घटना के 90 दिनों के भीतर आवेदन करना आवश्यक है।

डीसी ने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके। योजना के तहत घायल होने पर न्यूनतम 10 हजार रुपये तथा मृत्यु होने पर अधिकतम 5 लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिला स्तर पर अब तक कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर समिति ने विस्तृत विचार-विमर्श किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, आरटीए मनोज कुमार, एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, जिला सांख्यिकी अधिकारी अनिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

दयालु-1 और दयालु-2 योजना में अंतर

उपायुक्त ने बताया कि दयालु-1 योजना अंत्योदय परिवारों के लिए है, जिसके अंतर्गत परिवार पहचान पत्र में सत्यापित 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्य की सामान्य दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

वहीं दयालु-2 योजना विशेष रूप से आवारा पशुओं के हमले, सांड की टक्कर, कुत्ते के काटने या अन्य पशुजनित दुर्घटनाओं से गंभीर चोट, दिव्यांगता अथवा मृत्यु के मामलों में राहत देने के लिए लागू की गई है। दोनों योजनाओं के लिए आवेदन दयालु सहायता पोर्टल पर किया जाता है। अधिकारियों ने नागरिकों से आवेदन करते समय योजना की पात्रता और शर्तों की सही जानकारी लेने की अपील की, क्योंकि कई बार लोग गलत योजना में आवेदन कर देते हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 116 शिकायतें : डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा सरकार द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए समाधान शिविरों के तहत सोमवार को लघु सचिवालय में साप्ताहिक समाधान शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शिविर में पहुंचने वाले नागरिकों की शिकायतें सुनीं और सं...
Continue Reading

नारनौल। 7 दिवसीय शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न : विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का जताया आभार

अनीता
|
नारनौल। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारनौल सहित विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का 7 दिवसीय शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मनाली में आयोजित इस विशेष भ्रमण में महेंद्रगढ़, जींद, कैथल और झज्जर जिलों क...
Continue Reading

नारनौल | भाजपा प्रदेश अध्यक्षा के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज : 24 जून को होगा भव्य कार्यक्रम | कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता के महेंद्रगढ़ जिले के दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 जून को नारनौल के रेवाड़ी रोड स्थित सी.एल. फार्म में उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयो...
Continue Reading
Advertisement

Trending