ज़िला
नारनौल। 7 दिवसीय शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न : विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का जताया आभार
नारनौल। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारनौल सहित विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का 7 दिवसीय शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मनाली में आयोजित इस विशेष भ्रमण में महेंद्रगढ़, जींद, कैथल और झज्जर जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर शिक्षा, साहस और प्रकृति से जुड़ा अनूठा अनुभव प्राप्त किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रिवर क्रॉसिंग, रोप क्लाइम्बिंग, झूमरिंग (जुमारिंग), ट्रैकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का विकास हुआ।

शिविर में विद्यार्थियों के साथ कई अध्यापक एवं रिसोर्स पर्सन भी मौजूद रहे। रिसोर्स पर्सन के रूप में कृष्णा कुमारी और मोनिका शर्मा (पंचकूला) ने मार्गदर्शन किया। इसके अलावा अध्यापक रेखा तंवर (श्यामपुरा), सीमा कुमारी (नायन) और रमेश चंद (भोजावास) ने भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यार्थियों ने बताया कि इस भ्रमण ने उन्हें नई जगहों को जानने, प्रकृति के करीब आने और साहसिक गतिविधियों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस पूरे शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण का खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया गया। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रशासन ने भी सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता को नई पहचान प्रदान करते हैं।
नारनौल। डीसी अनुपमा अंजली ने ली दयालु-2 योजना की समीक्षा बैठक : आवारा पशु व कुत्ते के हमले के पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक सहायता
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 116 शिकायतें : डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
नारनौल | भाजपा प्रदेश अध्यक्षा के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज : 24 जून को होगा भव्य कार्यक्रम | कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी20 hours agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली4 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
अटेली4 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
हरियाणा21 hours agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री