नारनौल | NEET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न : 3800 में से 3600 अभ्यर्थी शामिल | गलत सेंटर विवरण से छात्रा परीक्षा से वंचित

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल में गर्ल स्कूल के सेंटर के बाहर खड़ी छात्रा के रोल नंबर देखते पुलिसकर्मी
नारनौल में गर्ल स्कूल के सेंटर के बाहर खड़ी छात्रा के रोल नंबर देखते पुलिसकर्मी

नारनौल। जिले में आयोजित नीट (यूजी)-2026 परीक्षा रविवार को सभी नौ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 3800 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3600 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 200 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान 290 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षार्थियों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।

नारनौल के एक सेंटर पर अपने रोल नंबर देखती परीक्षार्थी

नारनौल के एक सेंटर पर अपने रोल नंबर देखती परीक्षार्थी

इस बीच एक छात्रा को परीक्षा केंद्र संबंधी गलत जानकारी मिलने के कारण परीक्षा से वंचित होना पड़ा। शास्त्री नगर निवासी कोमल के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारोली का नाम अंकित था, जबकि पता निजामपुर-सिंघाना रोड नारनौल और टेस्ट सेंटर का नाम जीएसएसएस नारनौल दर्शाया गया था।

कोमल अपने परिजनों के साथ पहले मारोली स्कूल पहुंची, लेकिन वहां कोई परीक्षा केंद्र नहीं मिला। इसके बाद वह मॉडल संस्कृति स्कूल पहुंची, जहां जांच के बाद उसे प्रवेश नहीं मिला। बाद में पुलिस कर्मियों की सहायता से वह पीएम श्री गर्ल्स स्कूल पहुंची, लेकिन वहां भी उसका केंद्र नहीं मिला। अंततः समय समाप्त होने के कारण वह परीक्षा नहीं दे सकी।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की तीन स्तरों पर जांच की गई। सबसे पहले प्रवेश द्वार पर रोल नंबर की जांच की गई, इसके बाद पहचान पत्र और एडमिट कार्ड का सत्यापन किया गया। कुछ अभ्यर्थियों को पुराने दस्तावेज लेकर आने के कारण अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिस कर्मी

परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिस कर्मी

जिले में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने छह बसों की व्यवस्था की थी। हालांकि अधिकांश अभिभावक अपने निजी वाहनों से बच्चों को परीक्षा केंद्र तक लेकर पहुंचे। गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर टेंट, कूलर, पंखे, पेयजल, प्राथमिक उपचार किट, एम्बुलेंस और चिकित्सा टीमों की व्यवस्था भी की गई थी।

री-नीट परीक्षा को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण उपायुक्त अनुपमा अंजलि, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार तथा एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने किया। इसके अलावा सिटी थाना प्रभारी और महिला थाना प्रभारी भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करती नजर आईं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घोटाले ने देशभर के लाखों युवाओं का भरोसा तोड़ा है और उनके भविष्य को संकट में डाल दिया है। पीड...
Continue Reading

नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल | बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय पटीकरा में सोमवार को आयुष योग सहायकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने की, जबकि जिला योग समन्वयक डॉ. सतीश कुमार वि...
Continue Reading

नारनौल | आईटीआई में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते डॉ. अरुण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते डॉ. अरुण कुमार।
नारनौल | भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending