यमुनानगर | एसआईआर कार्य में शिक्षकों पर दबाव के विरोध में अध्यापक संघ का प्रदर्शन : उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते अध्यापक संघ के सदस्य
जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते अध्यापक संघ के सदस्य

यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की जिला के द्वारा आज जिला सचिवालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौपकर मां की गई थी बीएलओ को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

अध्यापक संघ के जिला प्रधान संजय कम्बोज व जिला सचिव दिनेश तंवर ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा में भी हजारों कर्मचारियों की ड्यूटियां बीएलओ एवं सुपरवाइजर के रूप में लगाई गई हैं, जिनमें अधिकांश अध्यापक हैं।

उन्होंने बताया कि बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने, उन्हें दो प्रतियों में भरवाकर वापस प्राप्त करने, वितरण प्रक्रिया का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने, अलग रजिस्टर तैयार कर मतदाताओं के हस्ताक्षर लेने तथा प्राप्त प्रपत्रों को स्कैन कर ऑनलाइन अपलोड करने जैसे कार्य करने पड़ रहे हैं। यह पूरा कार्य अत्यंत समय-साध्य एवं श्रमसाध्य है। एक-एक प्रपत्र को स्कैन और अपलोड करने में काफी समय लगता है।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कार्य की व्यापकता को देखते हुए इसके लिए निर्धारित एक माह की अवधि भी पर्याप्त नहीं है, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। चार-पांच दिनों के भीतर सभी गणना प्रपत्र वितरित करने के लक्ष्य दिए जा रहे हैं तथा दिन में कई बार गूगल शीट के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अधिकांश मतदाता गणना प्रपत्र स्वयं भरने में सक्षम नहीं हैं। यदि वे स्वयं प्रपत्र भरते हैं तो त्रुटियों की संभावना बनी रहती है। परिणामस्वरूप यह कार्य भी बीएलओ को ही करना पड़ रहा है। बिना किसी सहायक कर्मचारी अथवा तकनीकी सहयोग के एक अकेले बीएलओ के लिए इतना व्यापक कार्य करना अत्यंत कठिन है। प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि, स्कैनिंग और अपलोडिंग के लिए भी कोई तकनीकी सहायता उपलब्ध नहीं करवाई गई है।

संघ नेताओं ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर अधिकारियों द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने तथा निलंबन जैसी कार्रवाई की धमकियां देकर कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। जिससे काम जल्दी होने के की बजाय देरी हो रही हीं और कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव संबंधी कार्यों के दौरान अत्यधिक दबाव के कारण कर्मचारियों के आत्महत्या जैसे दुखद मामलों की खबरें सामने आ चुकी हैं। हरियाणा में भी हाल ही में एक बीएलओ की हृदयाघात से मृत्यु का मामला सामने आया है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि इस कार्य की समय-सीमा बढ़ाई जाए तथा इसके लिए प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं तकनीकी सहायकों की नियुक्ति की जाए, जिससे युवाओं को रोजगार भी मिले और विद्यालय खुलने पर विद्यार्थियों की शिक्षा भी प्रभावित न हो।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। 16वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप : मुख्य आरोपी गिरफ्तार | पांच पर पोक्सो का केस

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले में 16वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और दुष्कर्म के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में प...
Continue Reading

यमुनानगर | ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : करोड़ों की स्मैक बरामद | 4 आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
यमुनानगर | जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने विभिन्न स्थानों से करोडो रूपये कीमत की भारी मात्रा में स्मैक बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के निर्देशानुसार और य...
Continue Reading

यमुनानगर | एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार : चोरी की एक बाइक व एक एक्टिवा की बरामद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से चोरी की चोरी...
Continue Reading
Advertisement

Trending