यमुनानगर | समाधान शिविर बना जनता की उम्मीद : मौके पर निपटीं शिकायतें | अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

यमुनानगर। हरियाणा सरकार की पहल पर जिला मुख्यालयों और उपमंडल कार्यालयों में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रहे हैं। सोमवार को यमुनानगर जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

यमुनानगर समाधान शिविर में शिकायतें सुनते अधिकारी और मौजूद नागरिक

यमुनानगर समाधान शिविर में शिकायतें सुनते अधिकारी और मौजूद नागरिक

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की। प्रशासन की ओर से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सीटीएम पियूष गुप्ता ने बताया कि जिला सचिवालय यमुनानगर में प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को समाधान शिविर आयोजित किया जाता है। इसके अलावा रादौर, मुस्तफाबाद और छछरौली उपमंडल कार्यालयों में भी नियमित रूप से समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव होता है, उनका तत्काल निपटारा किया जाता है, जबकि जांच अथवा अन्य विभागीय कार्रवाई से जुड़े मामलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द निस्तारित किया जाता है।

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य विजय बब्बर ने कहा कि समाधान शिविरों को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं और उन्हें राहत भी मिल रही है। उन्होंने इसे सरकार की जनकल्याणकारी पहल बताते हुए कहा कि इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे एडवोकेट राजिंदर गोयल ने बताया कि उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्या थी। उन्होंने समाधान शिविर में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर आमजन के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।

सीटीएम पियूष गुप्ता ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी विभाग से संबंधित समस्या होने पर नागरिक समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। प्रशासन प्रत्येक शिकायत के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर | एसआईआर कार्य में शिक्षकों पर दबाव के विरोध में अध्यापक संघ का प्रदर्शन : उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते अध्यापक संघ के सदस्य
जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते अध्यापक संघ के सदस्य
यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की जिला के द्वारा आज जिला सचिवालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौपकर मां की गई थी बीएलओ को अनावश्यक परेशान न किया जाए। अध्यापक संघ के जिला प्...
Continue Reading

चंडीगढ़ | 661 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ा एक्शन : सीनियर IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार | CBI की कार्रवाई तेज | पहले आरके सिंह भी हुए थे अरेस्ट

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़ | हरियाणा के बहुचर्चित 661 करोड़ रुपये के IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े कथित घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। CBI आज उन्हें अदालत में ...
Continue Reading

रेवाड़ी | बावल बस स्टैंड के सामने सीवर का गंदा पानी बना मुसीबत : 15 दिनों से परेशान हैं राहगीर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बावल के बनीपुर चौक पर सड़क पर भरा सीवर का गंदा पानी
बावल के बनीपुर चौक पर सड़क पर भरा सीवर का गंदा पानी
रेवाड़ी | बावल शहर का प्रमुख मार्ग और हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित बनीपुर चौक इन दिनों सीवर के गंदे पानी की समस्या से जूझ रहा है। पिछले करीब 10 से 15 दिनों से लगातार सीवर लाइन का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों, यात्रियों, दुकानद...
Continue Reading
Advertisement

Trending