यमुनानगर | ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : करोड़ों की स्मैक बरामद | 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

यमुनानगर | जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने विभिन्न स्थानों से करोडो रूपये कीमत की भारी मात्रा में स्मैक बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के निर्देशानुसार और यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ऑपरेशन मैदान 2.0 को सफल बनाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है। और समय-समय पर उन लोगों घरों को चिन्हित कर दबीश भी दे रही है, जो पहले से नशे का काम करते थे।

इसी अभियान के तहत जिला पुलिस यमुनानगर ने कल एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थान से भारी मात्रा में स्मैक बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एंटी नारकोटिक सेल की टीम के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक विश्वकर्मा चौक के पास भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ लेकर घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक नवीन मुख्य सिपाही , पंकज, सुल्तान मोनू सर्वजीत की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया और मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अईटीओ प्रीति तोमर को बुलाया गया।

जिसके सामने युवक की तलाश ली तो उसके पास से करीब डेढ करोड रुपए कीमत की एक किलो 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के नबीनगर उमर सिया निवासी मौ. सलीम पुत्र मौ. यासीन के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त पुलिस चौकी हमीदा की टीम ने आनंद कॉलोनी पुराना हमीदा निवासी मोहसिन उर्फ़ मुन्ना पुत्र इस्लाम को 102.84 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रताप नगर पुलिस टीम ने थाना बिलासपुर के गांव बुड्ढी निवासी निवासी इकबाल खान उर्फ बाला पुत्र रमजान व साजिद खान पुत्र इस्माइल खान को 16.99 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | ACB ने ASI तलविंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा : बिचौलन महिला भी काबू

राजेश भाम्भू
|
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
फतेहाबाद | जिले में टोहाना के बाद अब भट्टू थाने में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जींद की टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भट्टू थाने में तैनात असिस्टेंड सब इंस्पेक्टर (ASI) तलविंद्र कौर को रंगे हाथों काबू ...
Continue Reading

रेवाड़ी | बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए एसपी की विशेष एडवाइजरी : अभिभावकों-शिक्षकों से सतर्क रहने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिले के सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों के नाम विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता संदेश जारी करते हुए कहा कि "बच्चे हमारे वर्तमान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और भविष्य की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।...
Continue Reading

रेवाड़ी | बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी अभिषेक मीणा

|
रेवाड़ी में बाल संरक्षण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी में बाल संरक्षण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी | डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए अधिक से अधिक स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ-साथ जिला में बाल श्रम नहीं होने दिया जाए। बाल श्रम कराने वाले ढाबा, होटल व फैक्ट्री  संचा...
Continue Reading
Advertisement

Trending