यमुनानगर | अवैध हथियारों के साथ लूट की साजिश नाकाम : क्राइम ब्रांच-2 ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
यमुनानगर में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार तीन आरोपी
यमुनानगर में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार तीन आरोपी

यमुनानगर | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यमुनानगर आशीष चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा –2 की टीम ने अवैध हथियारों के साथ लूट करने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि अपराध शाखा-2 के इंचार्ज राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कल बाईपास के पास नए निर्माणाधीन पोंटा साहब हाईवे पर स्विफ्ट कर में तीन आरोपी वारदात की फिराक में घूम रहे है। इस सूचना के आधार पर एएसआई सुनील, योगेश, संजय, कृष्ण कुमार, संजीव, मनोज कुमार की टीम का गठन किया गया।

टीम ने मौके पर जाकर स्विफ्ट कार सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देशी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस , एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ पूछताछ में आरोपी की पहचान जठलाना निवासी अनीश उर्फ पम्मा, नफीस उर्फ चिता व इकराम उर्फ गुल्लू के नाम से हुई तीनों आपस में दोस्त है और वारदात की फिराक में घूमते हुए टीम ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी नफीस पर तीन केस दर्ज है, इकराम पर तीन केस दर्ज है व अनीश उर्फ पम्मा पर आधा दर्जन मामले दर्ज है। आरोपी अनीश को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया गया है ताकि पूरे मामले की जांच की जा सके।
एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी लोगों से सुपारी लेकर मारपीट करने का काम करते थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | पुलिस की साइबर सेल का सराहनीय कार्य : 103 गुम मोबाइल फोन ढूंढकर असली मालिकों को लौटाए

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। पुलिस की साइबर सेल ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए पिछले एक माह के दौरान 103 मोबाइल फोन तलाश किये हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में पुलिस उपायुक्त अपराध (डीसीपी क्राइम) राजे...
Continue Reading

नूंह | बड़कली चौक पर जाम और जलभराव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : अवैध पार्किंग पर चलेगा चालान का डंडा

बबीता वर्मा
|
बड़कली चौक का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
बड़कली चौक का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
नूंह | जिले के सबसे व्यस्त बड़कली चौक पर जाम, जलभराव और अतिक्रमण की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश द...
Continue Reading

फतेहाबाद | ACB ने ASI तलविंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा : बिचौलन महिला भी काबू

राजेश भाम्भू
|
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
फतेहाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। टोहाना के बाद अब भट्टू थाना क्षेत्र में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एसीबी जींद की टीम ने भट्टू थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) तलविंद्र कौर को 35...
Continue Reading
Advertisement

Trending