फतेहाबाद | ACB ने ASI तलविंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा : बिचौलन महिला भी काबू

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा

फतेहाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। टोहाना के बाद अब भट्टू थाना क्षेत्र में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एसीबी जींद की टीम ने भट्टू थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) तलविंद्र कौर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला बिचौलिया को भी काबू किया गया।

जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और रिश्वत की राशि लेते समय ASI तलविंद्र कौर को पकड़ लिया। उसके साथ कस्तूरी देवी नामक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कथित रूप से बिचौलिया की भूमिका निभा रही थी।

सूत्रों के अनुसार किसी मामले में समझौता करवाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ फतेहाबाद कार्यालय ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

बताया जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद एसीबी पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही टोहाना सदर थाना में तैनात एक एसआई को भी रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी जींद की टीम ने गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी, घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने सौतेले पिता सुशांत निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को काबू कर लिया । पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्रीरा...
Continue Reading

रेवाड़ी | खोरी स्थित डिपो में कंटेनर से धुआं निकलने पर हड़कंप : फायर ब्रिगेड ने समय रहते हालात संभाले

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर खोरी के पास इनलैंड कंटेनर डिपो प्रबंधन में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पोर्ट से आए एक कंटेनर से धुआं निकलता दिखाई दिया। केमिकल रिसाव की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर कंटेनर खुलवाया गया। बाद में...
Continue Reading

रेवाड़ी | राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक : रेवाड़ी का नाम किया रोशन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | मध्य प्रदेश के इंदौर में 17 से 21 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग सब-जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स चैंपियनशिप में धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जिला रेवाड़ी और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया। फरीदाबाद में...
Continue Reading
Advertisement

Trending