ज़िला
यमुनानगर | जठलाना हत्याकांड का खुलासा : क्राइम ब्रांच-1 व 2 की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र में 19 जून 2026 को हुई बुजुर्ग की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध शाखा-1 और अपराध शाखा-2 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि 19 जून को गांव जठलाना में जगदीश बंसल नामक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सभी टीमों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
पुलिस जांच के दौरान गांव जठलाना और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें वारदात की रात दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार घटनास्थल के आसपास दिखाई दिए। इसके आधार पर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के जरिए पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई।
दिनांक 22 जून को दोनों आरोपियों को गांव घीड़, जिला करनाल के पास से गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान अजय कुमार और अंकित, निवासी गांव घीड़, जिला करनाल के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि मृतक जगदीश बंसल अपने घर में अकेले रहते थे। 18/19 जून की रात आरोपी चोरी के इरादे से दीवार फांदकर घर में घुसे थे। विरोध करने पर उन्होंने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी। इस संबंध में थाना जठलाना में मुकदमा नंबर 75, धारा 331(8) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
एएसपी ने बताया कि आरोपी अजय कुमार के खिलाफ लूट और चोरी के 6 मामले तथा अंकित के खिलाफ 4 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। दोनों मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूरे हत्याकांड की गहन जांच की जा सके।
फरीदाबाद | पुलिस की साइबर सेल का सराहनीय कार्य : 103 गुम मोबाइल फोन ढूंढकर असली मालिकों को लौटाए
नूंह | बड़कली चौक पर जाम और जलभराव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : अवैध पार्किंग पर चलेगा चालान का डंडा
फतेहाबाद | ACB ने ASI तलविंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा : बिचौलन महिला भी काबू
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
अटेली5 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल