ज़िला
रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार कल वीरधरा रेवाड़ी के प्रवास पर आ रही हैं। प्रदेश संगठन में शीर्ष स्तर पर हुए इस ऐतिहासिक सांगठनिक बदलाव के बाद यह उनका पहला जिला स्तरीय दौरा है, जिसे लेकर स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। डॉ. अर्चना गुप्ता का यह प्रथम रेवाड़ी आगमन कल दोपहर ठीक तीन बजे शहर के गणपति गार्डन में होने जा रहा है, जहां उनके भव्य और ऐतिहासिक अभिनंदन के लिए एक विशाल स्वागत समारोह की रूपरेखा तैयार की गई है।
इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम की कमान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने संभाली हुई है। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में तैयारियां युद्धस्तर पर और बेहद जोर-शोर से पूरी की जा रही हैं। डॉ. वंदना पोपली लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं ताकि नए प्रदेश नेतृत्व का स्वागत अविस्मरणीय तरीके से किया जा सके। संगठन में मुखिया के आगमन से साथ ही कार्यकर्ताओं के भीतर एक नई ऊर्जा, कार्यक्षमता और नए जोश का संचार साफ़ महसूस किया जा सकता है, जो इस कार्यक्रम की तैयारियों में भी पूरी तरह झलक रहा है।
इस भव्य सांगठनिक समागम में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के लिए अहीरवाल क्षेत्र के जिले के तीनों माननीय विधायक डॉ.कृष्ण कुमार, लक्ष्मण यादव और अनिल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही संगठनात्मक मजबूती और समन्वय के लिए भाजपा के जिला प्रभारी नसीम अहमद भी कार्यक्रम में प्रमुखता से शिरकत करेंगे। जिले के तीनों विधायकों और जिला प्रभारी की मौजूदगी में होने वाला यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और ताकत का एक प्रदर्शन साबित होगा।नागेन्द्र शर्मा कार्यक्रम प्रभारी की देखरेख में गणपति गार्डन में मंच संचालन, बैठक व्यवस्था और कार्यकर्ताओं के स्वागत-अभिनंदन की तमाम भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपनी इस पहली रेवाड़ी यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जिले के कोने-कोने से आने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं, जमीनी स्तर के प्रभारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित करेंगी। इस संगठनात्मक मिलन को लेकर पूरे जिले के भाजपाइयों में एक अलग ही उमंग का माहौल है और गणपति गार्डन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के जुटने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
नूंह | 28 लाख की सड़क चार दिन में उखड़ी : जांच में निर्माण कार्य फेल | PWD ने ठेकेदार को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश
फतेहाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार
रेवाड़ी | खोरी स्थित डिपो में कंटेनर से धुआं निकलने पर हड़कंप : फायर ब्रिगेड ने समय रहते हालात संभाले
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी8 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री