रेवाड़ी | ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का विशेष अभियान : 820 वाहन चालकों पर कार्रवाई

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

रेवाड़ी | पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान -ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 820 वाहन चालको पर कसा शिकंजा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश पर गत 15 जून से 21 जून तक जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया।

रेवाड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 04 वाहन चालकों के चालान किए है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। इस सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले एक वाहन चालक पर शिकंजा कसा है। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।

इसके साथ ही रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह में लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 815 वाहन चालकों के चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि रेवाड़ी पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें। रेवाड़ी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए एसपी की विशेष एडवाइजरी : अभिभावकों-शिक्षकों से सतर्क रहने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिले के सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों के नाम विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता संदेश जारी करते हुए कहा कि "बच्चे हमारे वर्तमान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और भविष्य की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।...
Continue Reading

रेवाड़ी | बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी अभिषेक मीणा

|
रेवाड़ी में बाल संरक्षण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी में बाल संरक्षण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी | डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए अधिक से अधिक स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ-साथ जिला में बाल श्रम नहीं होने दिया जाए। बाल श्रम कराने वाले ढाबा, होटल व फैक्ट्री  संचा...
Continue Reading

नूंह। 16वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप : मुख्य आरोपी गिरफ्तार | पांच पर पोक्सो का केस

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले में 16वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और दुष्कर्म के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में प...
Continue Reading
Advertisement

Trending