रेवाड़ी | राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक : रेवाड़ी का नाम किया रोशन

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| रेवाड़ी

रेवाड़ी | मध्य प्रदेश के इंदौर में 17 से 21 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग सब-जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स चैंपियनशिप में धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जिला रेवाड़ी और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया।

फरीदाबाद में आयोजित हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

प्रतियोगिता में धारूहेड़ा निवासी प्रद्युमन शर्मा ने 18 किलोग्राम भार वर्ग में किक लाइट इवेंट में रजत पदक और पॉइंट फाइट इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं आसियाना, भिवाड़ी निवासी घनन अमित जाधवकर ने 33 किलोग्राम भार वर्ग के पॉइंट फाइट इवेंट में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दोनों खिलाड़ी आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, धारूहेड़ा के छात्र हैं और कोच राहुल के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण लेते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देता है, जिससे विद्यार्थी हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

कोच राहुल ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह

चैन सिंह
|
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार कल वीरधरा रेवाड़ी के प्रवास पर आ रही हैं। प्रदेश संगठन में शीर्ष स्तर पर हुए इस ऐतिहासिक सांगठनिक बदलाव के बाद यह उनका पहला जिला स्तरीय दौ...
Continue Reading

फतेहाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी, घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने सौतेले पिता सुशांत निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को काबू कर लिया । पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्रीरा...
Continue Reading

रेवाड़ी | खोरी स्थित डिपो में कंटेनर से धुआं निकलने पर हड़कंप : फायर ब्रिगेड ने समय रहते हालात संभाले

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर खोरी के पास इनलैंड कंटेनर डिपो प्रबंधन में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पोर्ट से आए एक कंटेनर से धुआं निकलता दिखाई दिया। केमिकल रिसाव की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर कंटेनर खुलवाया गया। बाद में...
Continue Reading
Advertisement

Trending