ज़िला
यमुनानगर | विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 97 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित : 14 जुलाई तक जमा कराने की अपील
यमुनानगर| भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 और अन्य प्रयोज्य (एप्लीकेबल) प्रावधानों का प्रयोग करते हुए 14 मई 2026 को 16 राज्यों और 3 संघ राज्य क्षेत्रों (यूटी) में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति ने बताया कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुख्य उद्देश्य है कोई भी योग्य/पात्र नागरिक छूट न जाए, जबकि कोई भी अयोग्य/अपात्र व्यक्ति निर्वाचक नामावली में शामिल न हो पाए। प्रत्येक व्यक्ति जो भारत का नागरिक है, और अर्हता तिथि को जिसकी आयु 18 वर्ष से कम नहीं है, तथा जो किसी भी कानून के तहत अन्यथा अयोग्य नहीं है. वह निर्वाचक नामावली में पंजीकृत होने का हकदार होगा।
उन्होंने बताया कि ईसीआई के दिनांक 14 मई 2026 के आदेश के अनुसार हरियाणा राज्य के लिए गणना चरण 15 जून, 2026 को प्रारंभ हो गया है। सभी योग्य / पात्र निर्वाचक, जिनके गणना फॉर्म निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को 14 जुलाई, 2026 को या उससे पहले प्राप्त हो जाएंगे उन्हें मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन में शामिल किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति ने बताया कि जो निर्वाचक 14 जुलाई 2026 तक अपने गणना फॉर्म जमा नहीं कर पाते हैं, ये दावे और आपत्तियों की अवधि 21 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 के दौरान निर्धारित घोषणा प्रपत्र के साथ फॉर्म 6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एसआईआर के गणना चरण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाते हैं और सभी मौजूदा निर्वाचकों को गणना फॉर्म उपलब्ध कराते हैं।
निर्वाचक विधिवत भरे हुए फॉर्म को बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। बीएलओ फॉर्मों के वितरण, संग्रह और सत्यापन के लिए प्रत्येक घर का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर की जाने वाली गणना के दौरान बीएलओज अपने साथ कम से कम 30 खाली फॉर्म 6 और खाली घोषणा पत्र रखेंगे ताकि जो कोई भी नए निर्वाचक के रूप में अपना नाम दर्ज करवाना चाहे तो उसे ये उपलब्ध कराए जा सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों की और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को यह अनुमति दी है कि वे जनता से प्रतिदिन 50 फॉर्म तक एकत्र कर सकते हैं और प्रारम्भिक प्रकाशन से पहले उन्हें बीएलओ को सौंप सकते हैं। राष्ट्रीय और राज्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल, एसआईआर प्रक्रिया के सुचारू और प्रभावी संचालन में बीएलओ की सहायता करने के लिए और अधिक बीएलए नियुक्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर में 9 लाख 18 हजार 682 निर्वाचक है। इसी प्रकार जिला में कुल 979 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ पर एक-एक बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने जानकारी दी कि राजनैतिक दलों द्वारा कुल 1079 बीएलए दिए हैं जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने 979 बीएलए दिए हैं, इण्डियन नेशनल कांग्रेस ने 100 बीएलए दिए हैं।
उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (एम), इण्डियन नेशनल लोकदल, जननायक जनता पार्टी व अन्य राजनैतिक दलों द्वारा कोई भी बीएलए नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में बीएलओ द्वारा लगभग 97 प्रतिशत इनूमरेशन फार्म वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी योग्य/पात्र निर्वाचकों से अनुरोध किया है कि वे प्रक्रिया में भाग लें और जब बीएलओ उनके घर जाएं तो वे बीएलओ के साथ सहयोग करें।
यमुनानगर। AI टूल्स के लिंक से सावधान : फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स का जाल | साइबर ठगी से बचने की अपील
यमुनानगर।ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत नशा तस्करों पर प्रहार लगातार जारी : 32 ग्राम स्मैक बरामद | संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर | मेयर सुमन बहमनी ने नालों व सीवरेज व्यवस्था का लिया जायजा : बंद मिले आईपीएस पर अधिकारियों से जवाब-तलब
-
सतनाली4 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली4 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली6 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री