यमुनानगर।ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत नशा तस्करों पर प्रहार लगातार जारी : 32 ग्राम स्मैक बरामद | संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर। जिला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल व स्पैशल सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 32 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के निर्देशानुसार और यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ऑपरेशन मैदान 2.0 को सफल बनाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल व स्पैशल सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 32 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल व स्पैशल सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव शादीपुर के पास एक युवक नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक मक्खन सिंह, एएसआई जसजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया और मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया।

जिसके सामने युवक की तलाश ली तो उसके पास से 32 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव रायपुर निवासी विशाल पुत्र धर्मवीर के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।

इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है जो न्यायालय में विचाराधीन है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | फर्जी CBI एवं पुलिस अधिकारी बनकर रुपये 8,22,500 की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT, फरीदाबाद की टीम ने 24 जून को एक आरोपित को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राहुल अवस्थी निवासी मोहल्ला सराय, कोटपुतली, राज...
Continue Reading

यमुनानगर | नौकरी का झांसा देकर ठगी : पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुलिस चौकी कलानौर की पुलिस टीम ने एचकेआरएन में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से एक लाख 10 हजार रुपये ठगने के दो आरोपियों को पुलि...
Continue Reading

रेवाड़ी | शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे नागरिक : डीएसपी पवन कुमार ने सुनी समस्याएं | लंबित मामलों के समाधान के दिए निर्देश

चैन सिंह
|
थाना सदर रेवाड़ी में शिकायत निवारण शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते डीएसपी पवन कुमार।
थाना सदर रेवाड़ी में शिकायत निवारण शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते डीएसपी पवन कुमार।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना सदर रेवा...
Continue Reading
Advertisement

Trending