रेवाड़ी | कुंडल में विकास कार्यों का शुभारंभ : जिला प्रमुख मनोज यादव ने भवन शिलान्यास और सड़क उद्घाटन कर ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात | सबमर्सिबल योजना से जल सुविधा भी होगी मजबूत

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| रेवाड़ी
रेवाड़ी कुंडल गांव में भवन शिलान्यास और सड़क उद्घाटन करते जिला प्रमुख मनोज यादव
रेवाड़ी कुंडल गांव में भवन शिलान्यास और सड़क उद्घाटन करते जिला प्रमुख मनोज यादव

रेवाड़ी | क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए जिला प्रमुख मनोज यादव ने मंगलवार को गांव कुंडल में बाबा हनुमानदास भवन का शिलान्यास किया तथा कुंडल से बघराना मार्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख मनोज यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। बाबा हनुमानदास भवन के निर्माण से धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं कुंडल से बघराना सड़क के शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को लाभ होगा तथा आसपास के गांवों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास योजनाओं में सहयोग करने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से बाबा हनुमानदास भवन और सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के विकास कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने भवन निर्माण एवं सड़क उद्घाटन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए जिला प्रमुख मनोज यादव का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर सरपंच रामफल ,पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिध लक्ष्मीनारायण, सुभाष सरपंच धामलावास़, अरविन्द यादव, भरतलाल प्रधान, नरेश योगी, नीटू चौहान, राहुल योगी, अजय चौहान, नेकी होल्डर , हेडमास्टर सुधीर , अशोक कुमार,सचिन चौहान व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे रुपये 15 लाख : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | खाते में आए थे ठगी के रुपये 4 लाख | साइबर थाना एनआईटी की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर ऑनलाइन गेमिंग एवं निवेश प्लेटफॉर्म में अधिक मुनाफे का लालच देकर रुपये 15 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में 23 जून 2026 को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक सहित 3 आरोपितों को रोहतक से गिरफ्तार किया है। जिन...
Continue Reading

फरीदाबाद | शेयर बाजार निवेश के नाम पर 87 हजार की साइबर ठगी : खाताधारक गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | साइबर थाना एनआईटी, फरीदाबाद में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर रुपये 87,000 की साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपित निलू सिंह निवासी मोतीव...
Continue Reading

फरीदाबाद | जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार : डंडे-सरिए और हथौड़े से युवक पर किया था हमला

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | पुलिस चौकी चांदपुर की टीम ने एक युवक पर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहित उर्फ माचे,...
Continue Reading
Advertisement

Trending