यमुनानगर। सरकारी छुट्टियों में भी खुले रहेंगे निगम कार्यालय : 100% ब्याज माफी योजना का लाभ दिलाने के लिए मेयर सुमन बहमनी का बड़ा फैसला | 30 जून अंतिम तिथि

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर
27, 28 व 29 जून को एनडीसी व प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को लेकर आदेश जारी करती मेयर सुमन बहमनी।
27, 28 व 29 जून को एनडीसी व प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को लेकर आदेश जारी करती मेयर सुमन बहमनी।

यमुनानगर। हरियाणा सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स धारकों को एकमुश्त बकाया टैक्स जमा करवाने पर दी जा रही 100 प्रतिशत ब्याज माफी योजना का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए नगर निगम ने विशेष तैयारियां की हैं। करदाताओं को टैक्स जमा करने और एनडीसी संबंधित समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आगामी 27, 28 और 29 जून को लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश होने के बावजूद तीनों नगर निगम कार्यालय और नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) सामान्य कार्य दिवसों की भांति खुले रहेंगे।

इन दिनों में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के साथ-साथ एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) से संबंधित सभी कार्य सुचारू रूप से किए जाएंगे। यह जानकारी नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने दी।मेयर सुमन बहमनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जून को शनिवार, 28 जून को रविवार और 29 जून को संत कबीर दास जयंती के चलते सरकारी अवकाश है।

दूसरी ओर सरकार की एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर सौ प्रतिशत ब्याज माफी योजना की अंतिम तिथि 30 जून है। चूंकि समय बेहद कम बचा है और बड़ी संख्या में नागरिक इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, इसलिए नगर निगम ने यह बड़ा फैसला लिया है। निगम प्रशासन द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने व एनडीसी कार्यों से संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश के दिनों में भी अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मेयर ने बताया कि इस छूट का लाभ उठाने के लिए कई संपत्ति मालिकों ने अपनी प्रॉपर्टी आईडी की कमियों और त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए आपत्तियां लगाई हुई हैं। आपत्तियां दुरुस्त करने को अन्य दिनों की भांति शनिवार, रविवार व सोमवार को भी एनडीसी शाखा से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहेंगे, ताकि इन आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके और नागरिक बिना किसी बाधा के अपना टैक्स जमा कर सकें।

अंतिम तिथि में भीड़ से बचने के लिए छुट्टियों में जमा कराएं टैक्स –

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सरकार की इस योजना के माध्यम से नागरिक अपने पुराने बकाए पर पूरा ब्याज माफ करवा सकते हैं। करदाताओं की सहूलियत के लिए तीनों दिन तीनों नगर निगम कार्यालय व नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) भी पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे। मेयर ने सभी शहरवासियों से अपील है कि वे अंतिम तिथि की भीड़भाड़ से बचने के लिए इन छुट्टियों के दिनों का लाभ उठाएं और निर्धारित समयावधि के भीतर अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाकर इस सुनहरे मौके का फायदा उठाएं।

30 जून के बाद ब्याज समेत वसूला जाएगा टैक्स, बकाएदारों की संपत्ति होगी सील –

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर शत प्रतिशत ब्याज माफी की योजना शुरू की गई है। जिसके अनुसार वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक के प्रॉपर्टी टैक्स बकाये पर लगने वाले पूरे ब्याज को माफ किया गया है। 30 जून तक जो भी संपत्ति मालिक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराता है, उसके प्रॉपर्टी टैक्स पर लगा पूरा ब्याज माफ होगा। 30 जून के बाद पूरे ब्याज समेत टैक्स वसूला जाएगा। वहीं, एक लाख रुपये से अधिक बकाया टैक्स वाले संपत्ति मालिकों की संपत्ति सील की जाएगी।

जल्द निपटाएं लंबित प्रॉपर्टी टैक्स ऑब्जेक्शन –

मेयर सुमन बहमनी ने प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित ऑब्जेक्शन निपटाने के लिए निगम अधिकारियों को आदेश जारी किए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी की योजना शुरू की है। कुछ लोगों ने योजना का लाभ उठाने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित ऑब्जेक्शन लगाए है। जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी जल्द से जल्द प्रॉपर्टी टैक्स के लंबित ऑब्जेक्शन जल्द से जल्द निपटाए। ताकि संपत्ति मालिक ब्याज माफी की योजना का लाभ उठा सकें।

 

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद। परांठे की दुकान से पीछा कर की लूट : स्कूटी से रोककर मोबाइल व रुपये 10,000 छीने | क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने 3 आरोपी दबोचे

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांई धाम रोड पर एक वाहन चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन और रुपये 10,000 की लूट करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र (26), राहुल (19) और...
Continue Reading

रेवाड़ी | जिंदगी को हाँ, नशे को ना : केएलपी कॉलेज में भव्य जागरूकता कार्यक्रम | नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़े में पुलिस का बड़ा संदेश

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले 'अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस' के उपलक्ष्य में और 'नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़ा' के अंतर्गत आज बुधवार को रेवाड़ी के केएलपी (KLP) कॉलेज में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से एक भव्य और विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ...
Continue Reading

फरीदाबाद | फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे रुपये 15 लाख : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | खाते में आए थे ठगी के रुपये 4 लाख | साइबर थाना एनआईटी की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर ऑनलाइन गेमिंग एवं निवेश प्लेटफॉर्म में अधिक मुनाफे का लालच देकर रुपये 15 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में 23 जून 2026 को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक सहित 3 आरोपितों को रोहतक से गिरफ्तार किया है। जिन...
Continue Reading
Advertisement

Trending