नूंह। 70 वर्षीय महिला से कथित दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : दूसरा आरोपी अब भी फरार

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा

नूंह। सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ कथित मारपीट और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल उर्फ काला पुत्र असरु को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि मामले का दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय महिला के साथ कथित दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पीड़ित परिवार के मुताबिक घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य पुन्हाना क्षेत्र के एक गांव में गए हुए थे और महिला घर पर अकेली थी। दोपहर में वह अपनी गाय चराने के लिए जंगल की ओर गई थी।

शिकायत के अनुसार, गांव के ही दो युवकों ने महिला का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद महिला बेहोश हो गई। बाद में ग्रामीणों ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी साहिल उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरा आरोपी अब भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद। परांठे की दुकान से पीछा कर की लूट : स्कूटी से रोककर मोबाइल व रुपये 10,000 छीने | क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने 3 आरोपी दबोचे

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांई धाम रोड पर एक वाहन चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन और रुपये 10,000 की लूट करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र (26), राहुल (19) और...
Continue Reading

रेवाड़ी | जिंदगी को हाँ, नशे को ना : केएलपी कॉलेज में भव्य जागरूकता कार्यक्रम | नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़े में पुलिस का बड़ा संदेश

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले 'अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस' के उपलक्ष्य में और 'नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़ा' के अंतर्गत आज बुधवार को रेवाड़ी के केएलपी (KLP) कॉलेज में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से एक भव्य और विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ...
Continue Reading

फरीदाबाद | फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे रुपये 15 लाख : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | खाते में आए थे ठगी के रुपये 4 लाख | साइबर थाना एनआईटी की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर ऑनलाइन गेमिंग एवं निवेश प्लेटफॉर्म में अधिक मुनाफे का लालच देकर रुपये 15 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में 23 जून 2026 को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक सहित 3 आरोपितों को रोहतक से गिरफ्तार किया है। जिन...
Continue Reading
Advertisement

Trending