नारनौल | अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर महेंद्रगढ़ पुलिस ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ : पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा पुलिस लाइन, नारनौल में नशा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में सरकारी अस्पताल, नारनौल के डॉ. राहुल गुप्ता एवं उनकी टीम ने नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए गंभीर खतरा है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ और सुरक्षित जीवन व्यतीत किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त रहने की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं तथा अपने परिवार को हर प्रकार के नशे से दूर रखेंगे और स्वस्थ, समृद्ध एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सभी कर्मियों से आह्वान किया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें, ताकि एक सुरक्षित, स्वस्थ और अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | विश्व नशा निषेध दिवस पर चाणक्य अकादमी में जागरूकता कार्यक्रम : युवाओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर चाणक्य अकादमी, नारनौल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षक शारदा एवं उनकी पुलिस टीम ने नशा मुक्त भारत अभियान की टीम तथा कर्मवीर आचार्य के सहयोग से क...
Continue Reading

नारनौल | अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार : सीआईए नारनौल की कार्रवाई

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नारनौल की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सीआईए टीम न...
Continue Reading

नारनौल | बहादुर सिंह तालाब विवाद में बड़ा प्रशासनिक एक्शन : नगर परिषद ने सीताराम धर्मार्थ ट्रस्ट को थमाए चार नोटिस | मांगे निर्माण और स्वामित्व के दस्तावेज

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। शहर के ऐतिहासिक बहादुर सिंह तालाब को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासनिक कार्रवाई के नए चरण में पहुंच गया है। नगर परिषद, नारनौल ने सीताराम धर्मार्थ ट्रस्ट को एक-दो नहीं बल्कि चार अलग-अलग नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर विभिन्न निर्माण कार्यों, भूमि ...
Continue Reading
Advertisement

Trending