फतेहाबाद | एएनसी सेल की बड़ी कार्रवाई : मुख्य सप्लायर सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार | 21.45 ग्राम हेरोइन और कार बरामद

रिपोर्टर:
|
मुख्य सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
मुख्य सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

फतेहाबाद। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएनसी सेल फतेहाबाद ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21.45 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

एएनसी सेल के प्रभारी निरीक्षक साधु राम ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और नशा तस्करों की धरपकड़ के दौरान भूना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भूना निवासी भीम और प्रिंस कार में हेरोइन लेकर बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भीम के मकान के निकट नाकाबंदी की।

कुछ देर बाद संदिग्ध कार को रोककर दोनों आरोपियों को काबू किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर भीम के कब्जे से 21.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही हेरोइन को कब्जे में लेकर तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे टोहाना क्षेत्र से हेरोइन खरीदकर विभिन्न स्थानों पर इसकी सप्लाई करते थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि नाढोरी निवासी शिव सागर ने तस्करी के लिए अपनी कार उपलब्ध करवाई थी। इसके आधार पर पुलिस ने उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना भूना में अभियोग संख्या 148 दिनांक 25 जून 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 27ए, 29, 61 और 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | जूनियर प्रोग्रामर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार : ई-दिशा केंद्र में तैनात : ट्रैक्टर एजेंसी का लाइसेंस रिन्यू के लिए मांगे 5 हजार

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में आरोपी जूनियर प्रोग्रामर को लेकर जाती एसीबी टीम
फतेहाबाद में आरोपी जूनियर प्रोग्रामर को लेकर जाती एसीबी टीम
फतेहाबाद | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रतिया में कार्रवाई करते हुए ई-दिशा केंद्र के जूनियर प्रोग्रामर एवं हेड जोगिंदर कुमार को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जोड़ियेर स्थित संधू ट्रैक्टर एजेंसी के अकाउंट...
Continue Reading

यमुनानगर | गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में एनएसएस ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस : पौधारोपण कर दिया रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल का संदेश

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के तहत 50 स्वयंसेविकाओं ने पौधारोपण, बागवानी तथा अपशिष्ट सामग्री से उपयोगी वस्तुएं तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश ...
Continue Reading

यमुनानगर | गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया : एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने किया योगाभ्यास

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स...
Continue Reading
Advertisement

Trending