नारनौल | अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार : सीआईए नारनौल की कार्रवाई

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नारनौल की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सीआईए टीम ने कार्रवाई के दौरान विकास निवासी गांव गहली, थाना सदर नारनौल को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना सदर नारनौल में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | विश्व नशा निषेध दिवस पर चाणक्य अकादमी में जागरूकता कार्यक्रम : युवाओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर चाणक्य अकादमी, नारनौल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षक शारदा एवं उनकी पुलिस टीम ने नशा मुक्त भारत अभियान की टीम तथा कर्मवीर आचार्य के सहयोग से क...
Continue Reading

नारनौल | बहादुर सिंह तालाब विवाद में बड़ा प्रशासनिक एक्शन : नगर परिषद ने सीताराम धर्मार्थ ट्रस्ट को थमाए चार नोटिस | मांगे निर्माण और स्वामित्व के दस्तावेज

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। शहर के ऐतिहासिक बहादुर सिंह तालाब को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासनिक कार्रवाई के नए चरण में पहुंच गया है। नगर परिषद, नारनौल ने सीताराम धर्मार्थ ट्रस्ट को एक-दो नहीं बल्कि चार अलग-अलग नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर विभिन्न निर्माण कार्यों, भूमि ...
Continue Reading

नारनौल। सेका गाँव में निर्जला एकादशी पर अनूठी पहल : युवा शक्ति फाउंडेशन और ग्रामवासियों ने राहगीरों को पिलाया ठंडा-मीठा बादाम शेक

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर ग्राम सेका में मानव सेवा और परोपकार की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच युवा शक्ति फाउंडेशन, सेका एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त सहयोग से विशाल जल छबील एवं बादाम शेक सेवा का आयोजन किया ...
Continue Reading
Advertisement

Trending