ज़िला
फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर ने मानसून से पूर्व व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश : अपने घर के पास किया दौरा
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने मानसून को देखते हुए शहर में जलजमाव की समस्या तथा बिजली संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम, एफएमडीए ,बिजली निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों की पहचान करें और वहां जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों और सीवर लाइनों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि बारिश का पानी बिना किसी बाधा के निकल सके।
निरीक्षण के दौरान मंत्री राजेश नागर ने पुरी प्राणायाम के आसपास के क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में जल निकासी, सड़कों की स्थिति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यक हो, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं ताकि बारिश के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बिजली व्यवस्था को लेकर मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मरों, बिजली लाइनों और अन्य उपकरणों की जांच कर संभावित खामियों को दूर किया जाए। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीमों को तैयार रखा जाए।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए।
फरीदाबाद | मादक पदार्थ 109.808 किलोग्राम गांजा को किया नष्ट : ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में किया गया आग के हवाले
फतेहाबाद | सड़क हादसा देख BJP प्रदेशाध्यक्ष ने रुकवाया काफिला : घायल युवक को पहुंचाकर बचाई मानवता की मिसाल
रेवाड़ी | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बावल दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम : 13 नाके, बम स्क्वाड व सिविल पुलिस रहेगी तैनात
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह