ज़िला
फरीदाबाद | मादक पदार्थ 109.808 किलोग्राम गांजा को किया नष्ट : ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में किया गया आग के हवाले
फरीदाबाद | पुलिस का अवैध नशा/मादक पदार्थ पर लगातार प्रहार जारी है। जिसके अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त किये गये मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को पुलिस आयुक्त, सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में फरीदाबाद पुलिस द्वारा 87 मामलों में जब्त किया गया 109.808 किलोग्राम गांजा को आग के हवाले कर नष्ट किया है। यह कार्रवाई तिगांव रोड गांव जसाना स्थित गोल्डन ईगल वैस्ट मैनेजमेंट कंपनी में की गई।
जिला फरीदाबाद की ड्रग डिस्पोजल कमेटी में पुलिस आयुक्त फरीदाबाद चेयरमैन हैं तथा पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय व सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्यालय सदस्य हैं। जिनकी देखरेख में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
इस दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने अपनी देखरेख में मादक पदार्थ गांजा की फोटोग्राफी करवाकर सुरक्षित तरीके से कानूनी प्रक्रिया के तहत गवाहों के सामने नष्ट करते हुए आग के हवाले करवाया। नष्ट किये गए मादक पदार्थ विभिन्न थानों के वर्ष 2023-2026 के मामले से संबंधित थे।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि नशा मनुष्य को आर्थिक स्थिति के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से भी कमजोर करता है तथा उसको अपराध की तरफ धकेलता है। नशे की आदत लगने पर छोड़ पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। नशे से दूर रहकर समाज कल्याण में योगदान दें। फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशे के आदी लोगों की सहायता के लिए अभियान चलाये हुये हैं, जहां पर उनकी काउंसलिंग कराकर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ नशा तस्करों पर भी फरीदाबाद पुलिस की करवाई जारी है। फरीदाबाद पुलिस ने इस वर्ष अब तक 300 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की है। उन्होंने आगे कहा कि मादक पदार्थ बेचने वाले की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9050891508 व फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या फिर स्थानीय थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। फरीदाबाद पुलिस आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है, समाज व पुलिस मिलकर नशा पर ठोस प्रहार करेंगे।
फतेहाबाद | सड़क हादसा देख BJP प्रदेशाध्यक्ष ने रुकवाया काफिला : घायल युवक को पहुंचाकर बचाई मानवता की मिसाल
रेवाड़ी | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बावल दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम : 13 नाके, बम स्क्वाड व सिविल पुलिस रहेगी तैनात
फरीदाबाद | 272 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार : 25 लाख रुपये की नशीली खेप बरामद
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह