निजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर

निजामपुर | प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से सांस्कृतिक अहीरवाल द्वारा रविवार को निजामपुर स्थित सेलिब्रेशन गार्डन में पर्यावरण प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अहीरवाल क्षेत्र में सर्वाधिक पीपल एवं बरगद के पौधे लगाने वाले मास्टर रूपराम यादव (बलाहा कलां) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित डॉ. एस.पी. यादव (ढाणी सागड़ू) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिवर्ष हजारों पौधे तैयार कर निःशुल्क वितरित करने वाले गोपाल शर्मा (खेतड़ी) ने शिरकत की।

मुख्य वक्ता एवं सांस्कृतिक अहीरवाल के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। परमात्मा ने मनुष्य को प्रकृति का अनमोल उपहार दिया है, जिसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। वर्तमान समय में प्रकृति के दोहन की गति बढ़ रही है, जबकि संरक्षण के प्रयास अपेक्षाकृत कम हैं। ऐसे में पर्यावरण के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक ऐसे लोग हैं, जो वर्षों से वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कभी सार्वजनिक रूप से सम्मानित होने का अवसर नहीं मिला। इसी उद्देश्य से आयोजित समारोह में निजामपुर खंड के 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को सम्मानित किया गया। इनमें दो महिलाओं तथा दो दिवंगत व्यक्तियों को मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी शीशपाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक सतीश यादव ने किया। इकाई संयोजक हंसराज गुर्जर ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अंत में सूबेदार जगराम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर नरेश यादव (आकोदा), ओमप्रकाश रावत, राजेन्द्र यादव (बोचड़िया), राजेश शास्त्री स्वदेशी, सांवत सिंह गोद, राजवीर (ढाणी बंधावाली), सुरेश अग्रवाल, डॉ. राजेश सिंह (ढाणी रावता), बाबूलाल यादव (बीगोपुर), ज्ञानीराम पटवारी (नांगल दर्गू), नरेश शर्मा (पाचनौता), उदमीराम खटाना, मनोज घाटासेर, राजेश नंबरदार (नयागांव) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार

|
निजामपुर। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में विकसित हो रहा इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब (IMLH) एक बार फिर चर्चा में है। परियोजना के तहत रेल प्लेटफॉर्म का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है। इस अवसर पर न...
Continue Reading

निजामपुर | थाना प्रभारी धर्म सिंह का सख्त एक्शन : बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर। थाना प्रभारी धर्म सिंह ने पदभार संभालते ही क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर पुलिस लगातार कार्रवाई...
Continue Reading

निजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा करीब 12 वर्ष बाद संगठनात्मक ढांचे का गठन करते हुए राजकुमार बिगोपुर को नवनिर्मित निजामपुर खंड कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर नलवाटी विक...
Continue Reading
Advertisement

Trending