फरीदाबाद | स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर 36.87 लाख की साइबर ठगी : बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद

फरीदाबाद। स्टॉक मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 36.87 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंसीलाल चौधरी (32) निवासी दयाल बाग, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, एनआईटी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्टॉक मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया और उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग चरणों में 36 लाख 87 हजार रुपये निवेश कर दिए। बाद में जब न तो रकम वापस मिली और न ही कोई मुनाफा मिला, तब उसने खुद को ठगी का शिकार पाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच के दौरान साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए बंसीलाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों धर्मवीर और भानू के साथ उदयपुर गया था, जहां उन्होंने धर्मवीर का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने बताया कि धर्मवीर और भानू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बंसीलाल 12वीं पास है और आगरा में दूध की डेयरी संचालित करता है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। छह साल से फरार दो इनामी आरोपी नूंह से गिरफ्तार : राजस्थान पुलिस के हवाले

बबीता वर्मा
|
नूंह। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में दर्ज चोरी के एक मामले में करीब छह साल से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को नूंह से गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों आरोपियों पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित थ...
Continue Reading

फरीदाबाद | सम्मोहित कर महिलाओं के गहने हड़पने के मामले में था वांछित : क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 27 जून को आईएमटी क्षेत्र से 5000 रुपए के इनामी बदमाश का पीछे करते हुए काबू किया है। जिसकी पहचान मंजीत उर्फ मंजीया उर्फ शंकर वासी सुल्तानपुरी दिल्ली के रुप में हुई है। जिसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल मिली ह...
Continue Reading

फरीदाबाद | APK फाईल भेजकर 1,01000 रुपये की ठगी : खाताधारक सहित 2 गिरफ्तार | साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर APK फाईल भेजकर फोन हैक कर 1,01000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने गौतम(31) व लक्की(20) वासी बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कि...
Continue Reading
Advertisement

Trending