ज़िला
सतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
सतनाली | कस्बे के प्रसिद्ध सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ महाराज मंदिर में आयोजित दसवें विशाल भंडारे एवं रात्रि जागरण का दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दर्शन किए, भजनों का आनंद लिया तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर के महंत योगी जितेंद्रनाथ महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 जून की रात्रि 9:15 बजे से विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक तेजपाल सिंह शेखावत, बदन सिंह, महेंद्र सिंह खेड़ा, सुनील यादव पुरिया, रवि वर्मा सिवानी, धर्मपाल नांवां, मास्टर कमल सतनाली, नरवीर निमोठ, राजबीर प्रेमी, मनोज सैनी सिंघाना एवं कृष्ण दास लीलहा जोहड़ बुहाणा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा।

25 जून को प्रातः 8:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। इसके पश्चात 11:15 बजे विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में समाजसेवी ओमप्रकाश फौजी (दिल्ली) अति विशिष्ट अतिथि, शक्ति सिंह सतनाली विशिष्ट अतिथि तथा योगी वचनाईनाथ, जिला पार्षद सतनाली अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजसेवी ओमप्रकाश फौजी ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर के विकास हेतु रुपये 1,00,000 (एक लाख रुपये) की नगद भेंट अर्पित की, जबकि शक्ति सिंह सतनाली ने रुपये 1,11,000 (एक लाख ग्यारह हजार रुपये) की नगद राशि मंदिर को समर्पित की। श्रद्धालुओं ने दोनों दानदाताओं के इस धार्मिक योगदान की सराहना की।

महंत योगी जितेंद्रनाथ महाराज ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मांगे राम भगत, कमल मिश्रा, लक्ष्मण सिंह शेखावत, राकेश शेखावत, डॉ. वेदप्रकाश एवं शंकर कौशिक सहित सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं सेवाभाव से जुड़े कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, सेवा, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं तथा आने वाली पीढ़ी को अपनी धार्मिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सतनाली | प्रशासन की अनदेखी के बीच खिलाड़ियों ने खुद संभाली जिम्मेदारी : अपने पैसों से कराई स्टेडियम की सफाई
सतनाली | योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : बीडीपीओ कार्यालय सतनाली में उमड़ा उत्साह | युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
सतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली6 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली6 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा