फतेहाबाद | सड़क हादसा देख BJP प्रदेशाध्यक्ष ने रुकवाया काफिला : घायल युवक को पहुंचाकर बचाई मानवता की मिसाल

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा

फतेहाबाद | राजनीति के बीच इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। फतेहाबाद में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सड़क हादसे में घायल युवक की मदद के लिए अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने न केवल घायल युवक का हालचाल जाना, बल्कि तत्काल उपचार और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी करवाई। यह पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब वह सिरसा में आयोजित भाजपा के एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।

फतेहाबाद बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक बाइक सवार युवक अचानक गाय से टकराकर सड़क पर गिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। इसी दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का काफिला वहां से गुजर रहा था।

हादसे की जानकारी मिलते ही डॉ. अर्चना गुप्ता ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और बिना देर किए घायल युवक के पास पहुंच गईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर युवक को संभाला, उसकी चोटों की जानकारी ली और मौके पर ही प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए ताकि उसे समय रहते बेहतर इलाज मिल सके।

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान राहुल कुमार निवासी गांव बोसवाल के रूप में हुई है। राहुल अपनी बाइक पर गांव से फतेहाबाद शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान बाईपास की सर्विस लेन पर अचानक तीन-चार गाय आ गईं। एक गाय से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे युवक संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्र गावड़ी ने बताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूरी संवेदनशीलता के साथ घायल युवक की मदद की और पार्टी कार्यकर्ताओं को उसके इलाज की जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा को विशेष रूप से युवक के साथ अस्पताल भेजा गया ताकि उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न आए।

राजनीतिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बीच प्रदेशाध्यक्ष का यह मानवीय चेहरा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी डॉ. अर्चना गुप्ता के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति के लिए मानवता सबसे बड़ी पहचान होती है और प्रदेशाध्यक्ष ने इसे साबित कर दिखाया।

फतेहाबाद बाईपास पर सामने आई यह तस्वीर सिर्फ एक सड़क हादसे की नहीं, बल्कि इंसानियत और संवेदनशीलता की भी है। घायल युवक को समय पर सहायता मिलने से उसे तुरंत इलाज मिल सका। वहीं डॉ. अर्चना गुप्ता का यह मानवीय कदम अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | मादक पदार्थ 109.808 किलोग्राम गांजा को किया नष्ट : ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में किया गया आग के हवाले

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | पुलिस का अवैध नशा/मादक पदार्थ पर लगातार प्रहार जारी है। जिसके अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त किये गये मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को पुलिस आयुक्त, सतेंद्र...
Continue Reading

रेवाड़ी | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बावल दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम : 13 नाके, बम स्क्वाड व सिविल पुलिस रहेगी तैनात

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी 30 जून को कृषि महाविद्यालय बावल में राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह की अध्यक्षता के साथ ही बावल क्षेत्र की कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम केंद्रीय...
Continue Reading

फरीदाबाद | 272 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार : 25 लाख रुपये की नशीली खेप बरामद

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 272 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी उत्तर ...
Continue Reading
Advertisement

Trending