फरीदाबाद | 272 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार : 25 लाख रुपये की नशीली खेप बरामद

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 272 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी उत्तर प्रदेश से यह खेप दिल्ली में सप्लाई करने के लिए लाया था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम को 28 जून की रात गुप्त सूचना मिली कि बाईपास रोड सेक्टर-37 स्थित श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आमिर शाह (22), निवासी उदयपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 272 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से बस के माध्यम से स्मैक लेकर आया था और इसे दिल्ली में सप्लाई करना था। इस खेप की डिलीवरी के बदले उसे 15 हजार रुपये मिलने थे।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस तस्करी नेटवर्क, सप्लायर और खरीददारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | मादक पदार्थ 109.808 किलोग्राम गांजा को किया नष्ट : ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में किया गया आग के हवाले

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | पुलिस का अवैध नशा/मादक पदार्थ पर लगातार प्रहार जारी है। जिसके अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त किये गये मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को पुलिस आयुक्त, सतेंद्र...
Continue Reading

फतेहाबाद | सड़क हादसा देख BJP प्रदेशाध्यक्ष ने रुकवाया काफिला : घायल युवक को पहुंचाकर बचाई मानवता की मिसाल

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | राजनीति के बीच इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। फतेहाबाद में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सड़क हादसे में घायल युवक की मदद के लिए अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने न केवल घायल ...
Continue Reading

रेवाड़ी | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बावल दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम : 13 नाके, बम स्क्वाड व सिविल पुलिस रहेगी तैनात

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी 30 जून को कृषि महाविद्यालय बावल में राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह की अध्यक्षता के साथ ही बावल क्षेत्र की कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम केंद्रीय...
Continue Reading
Advertisement

Trending