नांगल चौधरी | सीएम नायब सैनी की शादी की सालगिरह पर जश्न : जनप्रतिनिधियों ने केक काटकर दी शुभकामनाएं | 26वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित | समर्थकों ने की सुख-समृद्धि की कामना

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
|
कार्यालय में सादगी से मनाया गया कार्यक्रम, कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यालय में सादगी से मनाया गया कार्यक्रम, कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की शादी की सालगिरह के अवसर पर प्रदेशभर में शुभकामनाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में नांगल चौधरी में पंचायत समिति और नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों और स्टाफ के साथ मिलकर मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी को विवाह की 26वीं सालगिरह पर बधाई दी।

पंचायत समिति चेयरमेन कर्मपाल यादव और नगर पालिका चेयरमेन रामेश सैनी ने अपने समर्थकों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री दंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, खुशहाल और सफल जीवन के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व का उदाहरण हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री और उनका परिवार इसी तरह खुशहाल रहे और भविष्य में भी प्रदेश व देश की सेवा करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छूते रहें।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी | 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी | उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार पंचायत भवन नारनौल में 71-नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तीन चरणों में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्...
Continue Reading

नांगल चौधरी | 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : नियमित योग से बढ़ेगी धैर्य व सहनशीलता

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
नांगल चौधरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर खंड नांगल चौधरी में बुधवार से 3 दिवसीय खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 11 से 13 जून तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन एसडीएम उदय सिंह ने किया। शिविर में आयुष ...
Continue Reading
Advertisement

Trending