नारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
ग्राउंड जीरो न्यूज़ को जानकारी देता पीड़ित परिवार
ग्राउंड जीरो न्यूज़ को जानकारी देता पीड़ित परिवार

नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एक गंभीर चिकित्सा लापरवाही के मामले में संज्ञान लेते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) मनीष बंसल को जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री के नारनौल दौरे के दौरान पीड़ित अमित सैनी ने न्याय की मांग उठाई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पीड़ित पक्ष की शिकायत सुनने के बाद महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) मनीष बंसल को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंची पीड़ित महिला

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंची पीड़ित महिला

पीड़ित अमित सैनी के अनुसार 3 जनवरी 2018 को उनकी पत्नी सीमा देवी की नारनौल नागरिक अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद जहां अन्य महिलाएं सामान्य रूप से स्वस्थ हो गईं, वहीं सीमा देवी को लगातार पेट दर्द की शिकायत बनी रही। परिवार का आरोप है कि कई बार डॉक्टरों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ और केवल दवाइयां दी जाती रहीं।

अमित सैनी का कहना है कि बाद में नागरिक अस्पताल तथा अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कराई गई जांच में पता चला कि ऑपरेशन के दौरान उपयोग की गई सामग्री का एक हिस्सा पेट में ही रह गया था। इसके बाद संबंधित चिकित्सकों को जानकारी दी गई और अंततः जयपुर के एक निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ा।

मामले पर जानकारी देती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

मामले पर जानकारी देती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

पीड़ित परिवार ने मामले की उच्च स्तरीय चिकित्सकीय जांच की मांग करते हुए पीजीआई चंडीगढ़ और पीजीआई रोहतक से मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण कराने की मांग भी उठाई। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय पंचकूला को पत्र भेजा गया था।

अमित सैनी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने 12 जनवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से मामले की रिपोर्ट तलब की थी। इसके जवाब में 15 जनवरी 2026 को 122 पृष्ठों की विस्तृत रिपोर्ट विभागीय मुख्यालय को भेजी गई थी। अब स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद पीड़ित परिवार को मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद जगी है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता

नितिन यादव
|
डॉ. अभय सिंह यादव से मिलतीं प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता।
डॉ. अभय सिंह यादव से मिलतीं प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता।
नारनौल। हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता सोमवार को नारनौल में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के नारनौल स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार...
Continue Reading

नारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल भाजपा जिला कार्यालय कार्यक्रम में शिलापट्ट पर शिलान्यास लिखे जाने को लेकर चर्चा।
नारनौल भाजपा जिला कार्यालय कार्यक्रम में शिलापट्ट पर शिलान्यास लिखे जाने को लेकर चर्चा।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नारनौल दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय "नमो कमल" में हुई एक बड़ी प्रशासनिक और संगठनात्मक चूक अब सवालों के घेरे में है। जिस भवन के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री स्वयं नारनौल पहुंचे थे, उसी कार्यक्रम में उनके द्वारा...
Continue Reading

नारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष

रामचन्द्र सैनी
|
जमीन पर बैठे मंडल अध्यक्ष
जमीन पर बैठे मंडल अध्यक्ष
नारनौल | भाजपा के नए जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उस समय पार्टी की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई जब मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए। एक तरफ मंच से मुख्यमंत्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending