नारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया पोस्टर
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया पोस्टर

नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित महेंद्रगढ़ दौरे और भाजपा कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम से पहले एक सोशल मीडिया पोस्टर ने जिले की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव द्वारा साझा किए गए एक पोस्टर में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री और अटेली विधायक आरती सिंह राव की तस्वीर नहीं होने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विशेष बात यह है कि दयाराम यादव को लंबे समय से आरती सिंह राव और उनके परिवार का करीबी माना जाता रहा है। ऐसे में उनके द्वारा जारी पोस्टर से स्वास्थ्य मंत्री की तस्वीर का गायब होना सामान्य कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक के बीच चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं और कई सवाल खड़े किए।

दयाराम ने शेयर किया पोस्टर

दयाराम ने शेयर किया पोस्टर

हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यह महज एक मानवीय भूल हो सकती है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जिले की सबसे प्रभावशाली भाजपा नेताओं में शामिल एक मंत्री की तस्वीर आखिर कैसे छूट गई। खासकर तब, जब कार्यक्रम सीधे मुख्यमंत्री के दौरे और भाजपा संगठन से जुड़ा हुआ हो।

चर्चा यह भी है कि विधानसभा चुनाव के बाद जिले की राजनीति में कई नए समीकरण देखने को मिले हैं। ऐसे में पोस्टर में किसी प्रमुख नेता की मौजूदगी या अनुपस्थिति को केवल एक साधारण तकनीकी गलती मानना आसान नहीं माना जा रहा। हालांकि इन चर्चाओं के बीच किसी भी प्रकार की राजनीतिक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बाद में हटाया गया पोस्टर

बाद में हटाया गया पोस्टर

सूत्रों के अनुसार जैसे ही इस मामले ने तूल पकड़ा, संबंधित पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा लिया गया। लेकिन तब तक पोस्टर के स्क्रीनशॉट विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुके थे और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे।

फिलहाल भाजपा की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले सामने आई इस पोस्टर की ‘भूल’ ने जिले की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर सैनी समाज सक्रिय : रेस्ट हाउस में हुई बैठक | अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री स्वागत को लेकर आयोजित सैनी समाज की बैठक।
नारनौल रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री स्वागत को लेकर आयोजित सैनी समाज की बैठक।
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 8 जून को प्रस्तावित नारनौल दौरे को लेकर रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में सैनी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत, कार्यक्रम की तैयारियों तथा समाज की अधिकतम भागीदारी स...
Continue Reading

नारनौल | अरावली की गोद में इतिहास से रूबरू हुए युवा : ढोसी की पहाड़ी पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ढोसी पर्वत पर शैक्षणिक भ्रमण करते युवा।
ढोसी पर्वत पर शैक्षणिक भ्रमण करते युवा।
नारनौल। भारत निर्माण युवा दल, हरियाणा द्वारा आयोजित चरित्र निर्माण एवं प्रशिक्षण शिविर का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन प्रतिभागी बच्चों को ऐतिहासिक, धार्मिक और प्रागैतिहासिक महत्व से समृद्ध ढोसी की पहाड़ी (कुलताजपुर) ...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान तेज : 7 अवैध कनेक्शन काटे | 3 उपभोक्ताओं को नोटिस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने विशेष जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शेखपुरा क्षेत्र में 7 अवैध पेयजल कनेक्शन काट दिए, जबकि पेयजल की बर्बादी करने वाले 3 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए ग...
Continue Reading
Advertisement

Trending