नारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
नारनौल भाजपा जिला कार्यालय कार्यक्रम में शिलापट्ट पर शिलान्यास लिखे जाने को लेकर चर्चा।
नारनौल भाजपा जिला कार्यालय कार्यक्रम में शिलापट्ट पर शिलान्यास लिखे जाने को लेकर चर्चा।

नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नारनौल दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय “नमो कमल” में हुई एक बड़ी प्रशासनिक और संगठनात्मक चूक अब सवालों के घेरे में है। जिस भवन के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री स्वयं नारनौल पहुंचे थे, उसी कार्यक्रम में उनके द्वारा अनावरण किए गए शिलापट्ट पर “कार्यालय का शिलान्यास” अंकित मिला। मुख्यमंत्री स्तर के कार्यक्रम में हुई इस गलती ने तैयारियों से जुड़े जिम्मेदार लोगों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

पूरे कार्यक्रम का प्रचार भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के रूप में किया गया था। मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम भी कार्यालय के उद्घाटन से जुड़ा हुआ था। भवन पूरी तरह बनकर तैयार था और उसमें कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन जब मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण किया तो उस पर “कार्यालय का शिलान्यास” लिखा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों और बाद में तस्वीरें देखने वालों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि आखिर उद्घाटन कार्यक्रम के पटल पर शिलान्यास कैसे लिख दिया गया।

हैरानी की बात यह है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव सहित अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं और शिलापट्ट भी पहले से तैयार था। इसके बावजूद इतनी बड़ी त्रुटि का किसी के ध्यान में न आना कई सवाल खड़े करता है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक, उद्घाटन पटल पर लिखा गया शिलान्यास

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक, उद्घाटन पटल पर लिखा गया शिलान्यास

जानकारों के अनुसार शिलान्यास और उद्घाटन दोनों की प्रकृति पूरी तरह अलग होती है। शिलान्यास किसी भवन, परियोजना या निर्माण कार्य की शुरुआत का प्रतीक होता है, जबकि उद्घाटन या लोकार्पण उस समय किया जाता है जब भवन या परियोजना बनकर तैयार हो जाती है और उसे जनता अथवा संबंधित संस्था के उपयोग के लिए समर्पित किया जाता है। ऐसे में एक तैयार भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शिलान्यास शब्द का उपयोग केवल साधारण टंकण त्रुटि नहीं माना जा सकता।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिलापट्ट का प्रारूप किसने तैयार किया, उसकी भाषा किसने जांची, अंतिम स्वीकृति किस स्तर पर दी गई और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले उसे किस-किस ने देखा। आमतौर पर मुख्यमंत्री स्तर के कार्यक्रमों में नाम, पद, तिथि और शब्दों की कई स्तरों पर जांच होती है। इसके बावजूद यदि उद्घाटन कार्यक्रम के पटल पर शिलान्यास लिख दिया गया तो यह पूरी व्यवस्था की लापरवाही को दर्शाता है।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में यह भी चर्चा है कि यदि यह केवल टंकण त्रुटि थी तो कार्यक्रम से पहले इसे सुधारा क्यों नहीं गया। यदि किसी ने इसे देखा था तो उसे बदलने का प्रयास क्यों नहीं किया गया। और यदि किसी ने नहीं देखा तो फिर तैयारियों की निगरानी करने वाले लोग आखिर कर क्या रहे थे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुई इस चूक ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या जिम्मेदार लोगों ने कार्यक्रम की गंभीरता को हल्के में लिया। अब जरूरत इस बात की है कि आयोजन से जुड़े अधिकारी और भाजपा संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब दें और यह बताएं कि आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे हुई तथा इसके लिए जवाबदेह कौन है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई

हरविन्द्र यादव
|
ग्राउंड जीरो न्यूज़ को जानकारी देता पीड़ित परिवार
ग्राउंड जीरो न्यूज़ को जानकारी देता पीड़ित परिवार
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एक गंभीर चिकित्सा लापरवाही के मामले में संज्ञान लेते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) मनीष बंसल को जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री के नारनौल दौरे के दौरान पीड़ित अमित सैनी ने न...
Continue Reading

नारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता

नितिन यादव
|
डॉ. अभय सिंह यादव से मिलतीं प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता।
डॉ. अभय सिंह यादव से मिलतीं प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता।
नारनौल। हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता सोमवार को नारनौल में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के नारनौल स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार...
Continue Reading

नारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष

रामचन्द्र सैनी
|
जमीन पर बैठे मंडल अध्यक्ष
जमीन पर बैठे मंडल अध्यक्ष
नारनौल | भाजपा के नए जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उस समय पार्टी की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई जब मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए। एक तरफ मंच से मुख्यमंत्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending