ज़िला
फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिजली चोरी का मामला दबाने के बदले कुल 8 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2020 में भी मांगे थे पैसे
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में बिजली विभाग की टीम ने उसके घर पर बिजली चोरी के संदेह में जांच की थी। उस समय जेई धर्मेंद्र के साथ पहुंचे कर्मचारी सोनू राम ने कथित तौर पर जुर्माना कम कराने के नाम पर 18 हजार रुपये की मांग की थी। हालांकि शिकायतकर्ता ने उस समय रिश्वत देने से इनकार कर दिया था।
दोबारा फोन कर बनाया दबाव
शिकायतकर्ता के अनुसार 10 जून 2026 को सोनू राम ने उसे फिर फोन किया और दावा किया कि विभागीय टीम ने दोबारा उसके घर पर बिजली चोरी पकड़ी है। आरोपी ने कहा कि उसकी तस्वीरें भी ली गई हैं और यदि वह कार्रवाई से बचना चाहता है तो कार्यालय में आकर उससे मिले। बाद में आरोपी ने कथित बिजली चोरी से जुड़ी तस्वीरें शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर भी भेजीं।
पहले लिए 3 हजार रुपये
अगले दिन शिकायतकर्ता छायंसा स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि वहां सोनू राम ने उससे 3 हजार रुपये नकद ले लिए और कहा कि मामले में कई लोग शामिल हैं, इसलिए उसे 5 हजार रुपये और देने होंगे।
शिकायत के बाद सक्रिय हुई विजिलेंस
रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना तैयार की।
5 हजार लेते ही दबोचा गया आरोपी
विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 12 जून को छायंसा उपमंडल कार्यालय के पास स्थित एक निजी परचून की दुकान पर आरोपी को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
पहले लिए गए 3 हजार भी बरामद
जांच के दौरान विजिलेंस टीम ने आरोपी के कब्जे से पहले लिए गए 3 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। इस प्रकार रिश्वत के कुल 8 हजार रुपये की पुष्टि हुई है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी सोनू राम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस
चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी
गुरुग्राम | महिला थाने की हेड कांस्टेबल गिरफ्तार : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई | एसीबी की बड़ी कार्रवाई
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल10 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता