कनीना | वार्ड-14 उपचुनाव का शेड्यूल जारी : 10 मई को मतदान | 13 मई को आएंगे नतीजे | 21 से 25 अप्रैल तक नामांकन

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

वार्ड-14 उपचुनाव की घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत करते एसडीएम
वार्ड-14 उपचुनाव की घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत करते एसडीएम

नगरपालिका कनीना के वार्ड नंबर-14 के रिक्त सदस्य पद को भरने के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर प्रशासन ने उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है।

इस संबंध में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कनीना में उपचुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, पत्रकारों से रूबरू हुए अधिकारी

कनीना में उपचुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, पत्रकारों से रूबरू हुए अधिकारी

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया एसडीएम कोर्ट रूम, कनीना में प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

एसडीएम ने बताया कि मतदान 10 मई 2026, रविवार को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। वहीं मतगणना 13 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए स्थान का निर्धारण उपायुक्त महेंद्रगढ़ द्वारा किया जाएगा। मतगणना के बाद उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यदि किसी कारणवश पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़ती है, तो इसके लिए 12 मई 2026 की तिथि सुरक्षित रखी गई है। अंत में उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शांतिपूर्ण ढंग से भाग लेने की अपील की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव

रामचन्द्र सैनी
|
पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव
पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव
महिला आरक्षण पर चल रहे राजनीतिक द्वंद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव ने कहा कि विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण पर किया जा रहा प्रचार आम आदमी को भ्रमित करने वाला है। उन्होंने इसके क़ानूनी पहलू पर स्थिति स्पष्ट करते हु...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न पिज्जा कैफे पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े दिशा-निर्देशों पर उप-पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ क...
Continue Reading

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: