फतेहाबाद | अवैध कॉलोनी काटने का मामला : महिला समेत 5 पर केस दर्ज | 39 कनाल 11 मरला जमीन पर बिना अनुमति प्लॉटिंग | एन्फोर्समेंट ब्यूरो ने शुरू की जांच

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| फतेहाबाद
विकास की राह में बाधा बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग
विकास की राह में बाधा बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग

शहर से सटे गांव बीघड़ में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो ने एक महिला सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई जिला टाउन प्लानर (DTP) द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है।

मामले में अनाज मंडी फतेहाबाद निवासी गुलशन अरोड़ा, तनेजा प्रॉपर्टीज के संचालक सुधीर तनेजा, अमन जिंदल, सोनिया तथा हिसार के सेक्टर-14 निवासी प्रवीन कुमार नारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एन्फोर्समेंट ब्यूरो के एसएचओ मनदीप सांगवान ने इसकी पुष्टि की है।

डीटीपी द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, आरोप है कि इन लोगों ने बिना अनुमति गांव बीघड़ क्षेत्र में करीब 39 कनाल 11 मरला जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित कर दी। आरोपियों ने बिना लाइसेंस लेआउट प्लान तैयार कर प्लॉटों की बिक्री भी शुरू कर दी, जो हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट 1975 का उल्लंघन है।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित भूमि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां कॉलोनी विकसित करने से पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर जमीन का अवैध विभाजन और निर्माण कार्य किया गया।

डीटीपी ने अपने पत्र में बताया कि यह अपराध अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत दंडनीय है, जिसमें 3 साल तक की सजा का प्रावधान है। ब्यूरो को अवैध कॉलोनाइजेशन को रोकने, मामले की जांच करने और संबंधित सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

एसएचओ मनदीप सांगवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending