ज़िला
नांगल चौधरी | आखा तीज पर बाल विवाह रोकने की तैयारी : पुलिस ने बुलाई सरपंचों की बैठक | गैर-जमानती अपराध पर सख्त चेतावनी | सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर
अक्षय तृतीया (आखा तीज) के अवसर पर संभावित बाल विवाहों पर रोक लगाने के लिए थाना नांगल चौधरी परिसर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक भगत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंचों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करना रहा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की समय रहते जानकारी पुलिस तक पहुंच सके और तत्काल कार्रवाई की जा सके।

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की अहम बैठक
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि 19 अप्रैल को आखा तीज के मौके पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि कानून के अनुसार विवाह के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम आयु में विवाह करना या करवाना कानूनन अपराध है।
पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि बाल विवाह गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में आता है। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को 2 साल तक की सजा और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी | 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन
नांगल चौधरी | 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : नियमित योग से बढ़ेगी धैर्य व सहनशीलता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल15 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता