ज़िला
फतेहाबाद। मोबाइल खोंते ही बढ़ सकता हैं साइबर खतरा : एसपी की आमजन को चेतावनी
मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने की घटनाओं के बाद साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने आमजन को सतर्क करते हुए कहा कि आज के समय में मोबाइल केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि बैंकिंग, यूपीआई, ईमेल और सोशल मीडिया जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं का केंद्र बन चुका है। ऐसे में फोन गलत हाथों में जाने पर बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
उन्होंने बताया कि मोबाइल गुम होने पर साइबर अपराधी सिम कार्ड, बैंकिंग ऐप्स, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स का दुरुपयोग कर सकते हैं। कई मामलों में ओटीपी हासिल कर खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं या सोशल मीडिया के जरिए परिचितों से ठगी की जाती है।
फोन गुम होते ही तुरंत कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर को संबंधित टेलीकॉम कंपनी से ब्लॉक कराएं। बैंक खातों और यूपीआई ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm को अस्थायी रूप से बंद या लॉगआउट करवाएं। साथ ही ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदलें। “Find My Device” या “Find My iPhone” जैसी सुविधा से फोन को ट्रैक करें या डेटा डिलीट करें और नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करवाएं।
भविष्य में सावधानी के लिए मोबाइल में स्क्रीन लॉक अवश्य रखें और बैंकिंग ऐप्स में अतिरिक्त सुरक्षा जैसे MPIN या बायोमेट्रिक सक्रिय करें। अनजान ऐप्स डाउनलोड करने से बचें और केवल आधिकारिक ऐप स्टोर का उपयोग करें। समय-समय पर डेटा का बैकअप लेना भी जरूरी है।
यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें और अपने बैंक को तुरंत सूचित करें।
एसपी निकिता खट्टर ने अंत में कहा कि मोबाइल गुम होने को हल्के में न लें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान बन सकती है। सतर्क रहें और तुरंत कार्रवाई कर अपनी डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करें।
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर
सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद