नारनौल | 750 मीटर नाले का निर्माण अधूरा : एक साल बाद भी 50 मीटर हिस्सा बाकी | ठेकेदार और अधिकारियों पर उठे सवाल

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
वार्ड नंबर 15 में अधूरा पड़ा नाला
वार्ड नंबर 15 में अधूरा पड़ा नाला

नारनौल | नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मोहल्ला कोलियान से लेकर सीआईए रेलवे अंडरपास तक बनने वाले करीब 750 मीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य टेंडर जारी होने के एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। हालत यह है कि आज भी करीब 50 मीटर हिस्सा अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार इस नाले के निर्माण का टेंडर जनवरी 2025 में छोड़ा गया था और निर्धारित समय सीमा में काम पूरा होना था। लेकिन तय अवधि बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। बाद में नगर परिषद द्वारा ठेकेदार को अतिरिक्त समय भी दिया गया, बावजूद इसके काम अधर में लटका हुआ है।

नारनौल में 750 मीटर नाला अधूरा, एक साल बाद भी 50 मीटर बाकी, ठेकेदार पर सवाल

नारनौल | 750 मीटर नाला अधूरा, एक साल बाद भी 50 मीटर बाकी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरसात के दिनों में अधूरे नाले की वजह से जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। कई जगह गंदा पानी जमा रहने से बदबू और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।नगर पार्षद देवेंद्र कुमार ने भी इस मामले में नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार नगर परिषद अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए कहा, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। उनका कहना है कि ठेकेदार अपनी मनमर्जी चला रहा है और नगर परिषद अधिकारी भी आंखें मूंदे बैठे हैं।

सूत्रों के अनुसार नगर परिषद अधिकारियों ने ठेकेदार को दो बार नोटिस भी जारी किए, लेकिन उसके बाद भी निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ठेकेदार पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही और नगर परिषद प्रशासन किस दबाव में चुप बैठा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो बरसात में हालात और बिगड़ सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरे पड़े नाले का निर्माण तत्काल पूरा करवाया जाए और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 73 शिकायतें : त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

Array
|
आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल ।  4 मई। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान हो रहा है । इसी कड़ी में आज स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित शिविर के दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 73 नागरिकों की ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी सभा चुनाव का बिगुल बजा : 24 मई को मतदान

Array
|
गवर्निंग बॉडी चुनाव को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी, तैयारियां तेज
गवर्निंग बॉडी चुनाव को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी, तैयारियां तेज
नारनौल | सैनी सभा के पांच महत्वपूर्ण पदों के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभा के प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी संदीप एडवोकेट, सह चुनाव अधिकारी सु...
Continue Reading

नारनौल | पुख्ता इंतजामों के बीच नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न : प्रशासन की सतर्कता से दिखी व्यवस्था

Array
|
डीसी की अध्यक्षता में प्रशासनिक तैयारियों पर मंथन, पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद
डीसी की अध्यक्षता में प्रशासनिक तैयारियों पर मंथन, पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद
नारनौल | जिला महेंद्रगढ़ में हरियाणा सरकार के पारदर्शी और भयमुक्त परीक्षा संचालन के संकल्प के अनुरूप नीट परीक्षा रविवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सुबह से ही व्यवस्था की कमान संभालते हुए लघु सचिव...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: