नारनौल | पुख्ता इंतजामों के बीच नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न : प्रशासन की सतर्कता से दिखी व्यवस्था

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
डीसी की अध्यक्षता में प्रशासनिक तैयारियों पर मंथन, पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद
डीसी की अध्यक्षता में प्रशासनिक तैयारियों पर मंथन, पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद

नारनौल | जिला महेंद्रगढ़ में हरियाणा सरकार के पारदर्शी और भयमुक्त परीक्षा संचालन के संकल्प के अनुरूप नीट परीक्षा रविवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सुबह से ही व्यवस्था की कमान संभालते हुए लघु सचिवालय में स्थापित कंट्रोल रूम से पल-पल की निगरानी की। उनके साथ पुलिस अधीक्षक दीपक भी विभिन्न केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्मी से बचाव के लिए ठंडे पेयजल और छाया की समुचित व्यवस्था की गई थी। विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों के लिए प्रत्येक केंद्र पर व्हीलचेयर और सुगम मार्ग उपलब्ध करवाए गए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के लिए रोडवेज विभाग ने परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कुछ रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया, ताकि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और वापसी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के आपसी समन्वय और सतर्कता के चलते परीक्षा को पारदर्शी, नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया गया।

कंट्रोल रूम में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया तथा डीआईओ प्रशांत कुमार सुबह से शाम तक मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी आमदनी : खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान शुरू | किसानों को सिखाए संतुलित खाद उपयोग के गुर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गांव हसनपुर में किसानों को संबोधित करते कृषि विकास अधिकारी।
गांव हसनपुर में किसानों को संबोधित करते कृषि विकास अधिकारी।
नारनौल। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला कृषि उप-निदेशक कार्यालय के नेतृत्व में जिले के गांव नीरपुर, डिगरोता, स्याना, नांगल चौधरी व हसनपुर में खेत बचाओ अभियान और धरती माता बचाओ अभियान' के तहत विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन ...
Continue Reading

नारनौल। केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष : 16 गांवों में चला प्राकृतिक खेती महाअभियान | स्प्रिंकलर सिस्टम पर 85% तक सब्सिडी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बागवानी के बारे में किसानों को जागरुक करते बागवानी विकास अधिकारी।
बागवानी के बारे में किसानों को जागरुक करते बागवानी विकास अधिकारी।
नारनौल। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला के कृषि एवं बागवानी विभाग की ओर से जिला के 16 गांवों में प्राकृतिक खेती व बा...
Continue Reading

नारनौल | प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड : दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक | 25 हजार का जुर्माना | नोटिस जारी

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड, दस्तावेज नहीं मिलने पर 25 हजार जुर्माना
नारनौल में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड, दस्तावेज नहीं मिलने पर 25 हजार जुर्माना
नारनौल। शहर के टहला रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री पर आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर परिषद नारनौल और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री स...
Continue Reading
Advertisement

Trending