नारनौल | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 73 शिकायतें : त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल ।  4 मई। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान हो रहा है । इसी कड़ी में आज स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित शिविर के दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 73 नागरिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे।

नारनौल समाधान शिविर डीसी अनुपमा अंजली

नारनौल समाधान शिविर डीसी अनुपमा अंजली |

इस मौके पर डीसी ने कहा कि यह मंच नागरिकों की शिकायतों को एक ही छत के नीचे और बेहद कम समय में सुलझाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना है। यदि कोई मामला ऐसा होता है जिसका समाधान मुख्यालय स्तर पर होना है, तो उसके लिए भी जिला अधिकारी लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं ताकि किसी भी काम में अनावश्यक देरी न हो।

नारनौल में समाधान शिविर, डीसी ने सुनीं 73 शिकायतें

नारनौल में समाधान शिविर, डीसी ने सुनीं 73 शिकायतें |

डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि इन शिविरों की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री स्वयं इनकी प्रगति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री न केवल अधिकारियों से रिपोर्ट लेते हैं, बल्कि आम जनता से भी फीडबैक प्राप्त कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर नागरिक की शिकायत पर निष्पक्ष और जल्द कार्रवाई हो रही है।

इस मौके पर डीएमसी रणवीर सिंह तथा नगराधीश डॉ मंगलसेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अवैध हथियार बरामद : आरोपी गिरफ्तार | देशी पिस्टल सहित केशव पुलिस गिरफ्त में

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल पुलिस द्वारा अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार आरोपी।
नारनौल पुलिस द्वारा अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार आरोपी।
नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | युवा कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे से कांग्रेस में हलचल : विरोध कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल | पुनीत बुलान बोले-पार्टी के लिए काम करता रहूंगा

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ | हरियाणा कांग्रेस में एक नया राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के निर्वाचित जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा युवा कांग्रेस के ...
Continue Reading

नारनौल | मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती : बिना लिखित परीक्षा चयन | सीधे साक्षात्कार का मौका | 22 जून तक आवेदन | युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना
नारनौल मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। संस्थान ने सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट तथा ट...
Continue Reading
Advertisement

Trending