महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में समस्याओं का त्वरित निपटान : एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ समाधान शिविर एसडीएम योगेश सैनी
महेंद्रगढ़ समाधान शिविर एसडीएम योगेश सैनी

महेंद्रगढ़ । 04 मई। एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जनसेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का सशक्त माध्यम है। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो इसके लिए समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है।

महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर, एसडीएम ने सुनीं समस्याएं

महेंद्रगढ़ । समाधान शिविर, एसडीएम ने सुनीं समस्याएं |

एसडीएम योगेश सैनी ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आए लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में आए नागरिकों ने एसडीएम के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। समाधान शिविर में जल आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, इंतिक़ाल , नगर परिषद से संबंधित और राजस्व मामलों से जुड़ी समस्याएं सामने आई। इनमें से कई समस्याओं की मौके पर ही कार्रवाई शुरू करते हुए नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया।

एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके।

इस अवसर पर तहसीलदार अजय कुमार, नगर पालिका एमई राजेश, मत्स्य अधिकारी सोमदत्त शर्मा, एसडीएम कार्यालय से कविराज, ब्रह्मानंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रवा के पास बने एक अवैध कट ने शुक्रवार को फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कच्चे रास्ते से यू-टर्न ले रहे एक लंबे कंटेनर के कारण पीछे से आ रहे कई वाह...
Continue Reading

फतेहाबाद | रतिया में दुकान की छत से गिरकर दुकानदार की मौत : किसी काम से छत पर गया | अचानक बिगड़ा संतुलन | अस्पताल में तोड़ा दम

राजेश भाम्भू
|
मृतक भजन लाल की फोटो।
मृतक भजन लाल की फोटो।
फतेहाबाद | रतिया के बस स्टैंड के पास एक दुकान की छत से गिरकर 46 वर्षीय दुकानदार भजन कंबोज की मृत्यु हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, छोटी चंदो निवासी भजन कंबोज रतिया में 99 नामक जरनल स्टोर चलाते थे। गुरुवार की शा...
Continue Reading

फरीदाबाद | फर्जी निदेशक बन कंपनी से रुपये 78.50 लाख की साइबर ठगी : पुलिस ने रुपये 58.60 लाख राशि कराई होल्ड | खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने एक कंपनी के खाते से 78.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार से 3 आरोपितों को काबू किया है। जिनकी पहचान विरशांत निवासी गांव कातर बिहार, प्रदीप कुमार शाह निवासी गांव पचवरा, छपर...
Continue Reading
Advertisement

Trending