महेंद्रगढ़ | कलश यात्रा से होगा श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ : 21 से 27 मई तक चलेगी संगीतमय कथा
महेंद्रगढ़ । शहर के रेलवे रोड़ पर स्थित मास्टर कॉलोनी (चौधरी वाली गली) के किशोरी कुंज में आगामी 21 मई 2026 से मनाए जा रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव के दौरान श्रीमती कौशल्या देवी शिव मंदिर ट्रस्ट एवं कॉलोनी के समस्त भक्तों की ओर से 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आगाज 21 मई को […]

महेंद्रगढ़ । शहर के रेलवे रोड़ पर स्थित मास्टर कॉलोनी (चौधरी वाली गली) के किशोरी कुंज में आगामी 21 मई 2026 से मनाए जा रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव के दौरान श्रीमती कौशल्या देवी शिव मंदिर ट्रस्ट एवं कॉलोनी के समस्त भक्तों की ओर से 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आगाज 21 मई को प्रातः 8 बजे एक भव्य कलश यात्रा से किया जाएगा ।
यह कलश यात्रा शिव मंदिर मास्टर कॉलोनी (चौधरी वाली गली) से चलकर कथा स्थल किशोरी कुंज पहुंचेगी। इस भव्य कलश यात्रा में जो महिलाएं कलश उठाकर शामिल होना चाहती हैं |
प्रतिदिन सायं 3 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी जिसमें कथावाचक – श्री अक्षय कृष्ण ठाकुर जी महाराज ( वृंदावन धाम वाले) व्यासगद्दी पर विराजमान होकर अपनी अमृतवाणी से सभी भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे कॉलोनी के बच्चों द्वारा कथा प्रसंग से संबंधित मनमोहक झांकियां भी पेश की जाएगी। आगे बोलते हुए उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आठवें दिन 28 मई 2026 को प्रातः 9 बजे हवन पूजन एवं व्यास पूजा से कथा का समापन किया जाएगा और प्रसाद वितरण होगा |
इस आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सुरेश चौधरी,बालकृष्ण नांगलिया,रतन राठी ,संजय राठी, माखनलाल बचीनी वाला, ओमप्रकाश बचीनी वाला ,रमेश शर्मा, सुभाष बसई वाला, नरेश शर्मा, प्रेम चौधरी एवं जुगल राजस्थानी , सुरेन्द्र चौधरी, पुरूषोत्तम चौधरी, सत्यनारायण जांगिड़ आदि भक्तगण विशेष तौर पर उपस्थित रहकर कथा प्रबंधन कार्य की देखभाल करते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।
Editor: State Desk




