ज़िला
निजामपुर | स्टेशन पर खतरनाक गैप बना मुसीबत : ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच डेढ़ फुट दूरी | यात्रियों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
निजामपुर | अटेली, नारनौल और डाबला सहित आसपास के अधिकांश रेलवे स्टेशन आधुनिक प्लेटफॉर्म से सुसज्जित हो चुके हैं, लेकिन निजामपुर रेलवे स्टेशन अब भी पुराने ढर्रे पर चल रहा है। यहां प्लेटफॉर्म का आधुनिकीकरण न होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है।
स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच लगभग डेढ़ फुट का गैप बना रहता है, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में भारी परेशानी होती है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और बीमार यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिम भरी है और हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्र के कई मरीज इलाज के लिए नियमित रूप से जयपुर आते-जाते हैं, लेकिन स्टेशन की यह खामी उनके लिए बड़ी समस्या बन रही है। यात्रियों का कहना है कि कई बार संतुलन बिगड़ने से गिरने का खतरा रहता है, जिससे गंभीर चोट लग सकती है।
निजामपुर खंड सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम पहलवान ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि संबंधित विभाग को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने रेल विभाग से मांग की है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निजामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का जल्द आधुनिकीकरण कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही समस्या का समाधान किया जा सके।
बाछौद | पंचायत भवन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं | ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर उठाया लाभ
निजामपुर | डीएचबीवीएन सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न : सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
निजामपुर | सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग तेज : सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद