ज़िला
अटेली | गढ़ी रूथल विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम : बोर्ड मैरिट में छात्रों ने दर्ज कराई शानदार सफलता
अटेली | खंड अटेली के गांव गढ़ी रूथल स्थित शहीद वीरेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने बोर्ड मैरिट में स्थान प्राप्त कर स्कूल को नई पहचान दिलाई।
अंशु ने 448 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। भूमिका ने 435 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मनप्रीत ने 422 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार मंगलवार को घोषित कक्षा 12वीं का परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहा। कक्षा 12वीं में 23 में से 11 विद्यार्थियों ने बोर्ड मैरिट में स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में और इजाफा किया।
विद्यालय के प्राचार्य राजपाल नाहर ने इस शानदार सफलता पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम सभी के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर निरंतर मेहनत करने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता राजेश कुमार, श्रद्धानंद, ललित कुमार, सुनिता, द्रविता, अनिल लांबा, सुनील कुमार, मुनिता, इन्द्रजीत सहित अन्य स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
अटेली। बिहाली में शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन : 25 टीमों ने दिखाया खेल कौशल | सुमित जींद की टीम बनी विजेता
अटेली। फतेहपुर सरपंच उपचुनाव : सीमा देवी की बड़ी जीत | 79.5 फीसदी मतदान के बीच 157 वोटों से दर्ज की जीत
अटेली | उनिंदा गांव को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए सिंचाई विभाग ने तैयार की रूपरेखा : अधीक्षण अभियंता ने किया मौके का निरीक्षण
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद